सचमुच पुरुषों से ज्यादा सोती हैं महिलाएं: रिसर्च
महिलाएं पुरुषों से पांच गुना ज्यादा जल्दी इंफोर्मेशन पास करती है।

अक्सर कपल्स में इस बात का झगड़ा होता है कि कौन ज्यादा सोता है? अगर पुरुष कहते हैं कि महिलाएं ज्यादा सोती हैं तो वह गलत नहीं है। एक रिसर्च में भी यह बात सामने आई है।
रिसर्च के मुताबिक, महिलाओं का ब्रेन बहुत ज्यादा कॉम्लेक्स होता है। इतना ही नहीं, महिलाओं का ब्रेन पुरुषों के ब्रेन से अधिक हार्ड वर्क करता है। तभी तो महिलाओं को मल्टीटॉस्किंग कहा जाता है।
ये भी पढ़े- ऐसे पहचाने मानसिक रोग के लक्षणों को
इसके अलावा महिलाएं पुरुषों से पांच गुना ज्यादा जल्दी इंफोर्मेशन पास करती है। ऐसे में ब्रेन की बड़ी एक्टिविटीज के लिए ब्रेन का आराम करना भी जरूरी है। अब तो आप समझ गए होंगे ना महिलाओं के लिए ज्यादा सोना क्यों जरूरी है और महिलाएं क्यों ज्यादा सोती हैं।
लेकिन दुनिया भर में 30 से 60 साल उम्र के बीच की महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा सोती हैं, जबकि मध्य आयु के पुरुष कम सोते हैं। यहां तक कि वे जरूरी सात घंटों से कम नींद लेते हैं।
एक स्मार्टफोन एप के माध्यम से 100 देशों में किए गए अध्ययन से यह जानकारी मिली है। मिशिगन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो लोग सूरज की रोशनी में कुछ समय रोजाना रहते हैं, वे बिस्तर में जल्दी जाते हैं और उनके मुकाबले ज्यादा नींद लेते हैं, जो सूरज की रोशनी में कम वक्त बिताते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App