सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है ये तेल, हो जाएं सावधान
खाने में तेल को रियूज करने से हो सकती है बीमारी।

X
haribhoomi.comCreated On: 14 Nov 2014 12:00 AM GMT
दिल्ली: आपको यदि लगता है कि बाहर का तला खाना खाने से आपको मोटापे का शिकार होना पड़ सकता है, तो आपको और ज्यादा सोचने की जरुरत हैं। क्योंकि अगर आप एक बार यूज किए हुए ऑयल को दोबारा यूज करते हैं तो वह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
नेशनल डिबेट फॉउड़ेशन, आईआईटी दिल्ली और डिबेट फॉउंडेशन ऑफ इंडिया ने रिपोर्ट जारी की है। जिसमें उन्होंने बताया गया है कि घर में प्रयोग किये जाने वाले खाने के तेल को अगर दोबारा यूज किया जाता है तो वह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जिससे आपकी जान को भी खतरा बना रहेगा। रिसर्च के दौरान दिल्ली की 402 महिलाओं को जिनकी उम्र 25-60 के बीच थी, शोध में शामिल किया गया था। रिसर्च टीम ने अध्ययन किया कि कितनी महिलाएं खाना बनाते समय वही तेल यूज करती है जो पहले प्रयोग में ला चुकी थी। अध्ययन में पाया गया की 43.3% ग्रहणियां उसी तेल का प्रयोग करती है, जो पहले खाना बनाते समय प्रयोग में लाया गया था। वही दूसरी ओर 54% महिलाएं एक बार प्रयोग किए गए तेल को पुन: उसी खाने में प्रयोग करती है जिसमें उन्होंने खाने का मसाला तैयार किया था। जबकी 6% एक बार प्रयोग में लाए गए तेल को तुरंत फेंक देती है।
डीएफआई की उच्च शोधकर्ता डॉ. स्वाति ने बताया कि शोध में पाया गया है कि बहुत सी महिलाओं को खाना सही क्रम से बनाना नहीं आता, खाना से उत्पन्न गर्मी से बचने के उपाए भी उनकों जानना बहुत जरुरी है। त्रिफ्लोरोएसिटिक एसिड के बारे में भी बहुत कम लोगों को पता होता है जो कि उनकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है। टीएफए से हाईपरटेंशन, कैंसर, लीवर का सुकड़ना और ब्रेन से संबंधित बीमारियां होती है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, क्यो हैं खतरनाक ये तेल और क्या कहते हैं डॉक्टर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story