Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

घरवालों को बनाकर खिलाएं दही कबाब, खाने में इतना स्वादिष्ट कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां

आज हम आपके लिए दही कबाब की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं। इसे बनाने का तरीका।

घरवालों को बनाकर खिलाएं दही कबाब, खाने में इतना स्वादिष्ट कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां
X

घरवालों को बनाकर खिलाएं दही कबाब, खाने में इतना स्वादिष्ट कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां (फाइल फोटो)

Dahi Kabab Recipe: अक्सर लोग शाम की चाय के साथ स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। इसके लिए ज्यादातर लोग समोसे और कचौड़ी जैसी चीज खाते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए दही कबाब की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं। इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

दही-1, 1/2 कप

बेसन- 5 बड़े चम्मच

हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)

अदरक- 1/2 छोटा चम्मच (कटा हुआ)

प्याज- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)

हरी मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच (कटी हुई)

जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

गरम मसाला पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

काली मिर्च पाउडर-1/4 छोटा चम्मच

तेल- जरूरत अनुसार

नमक- स्वादानुसार

Also Read: एक बार जरूर बनाकर खाएं दिल्ली की फेमस ये टेस्टी डिश, जानें इसे बनाने का तरीका

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले दही को कपड़े में बांधकर पानी निकालें।

- इसके बाद फिर अब दही को 7-8 तक फ्रिज में रख दें।

- फिर पैन में बेसन भूनें, लेकिन ध्यान रखें कि इसका रंग नहीं बदलें।

- अब एक बाउल में बेसन, हरी मिर्च, प्याज, नमक, अदरक और सार मसाले डालकर मिक्स करें।

- फिर मिक्सचर में दही का पानी मिलाकर ढो तैयार कर लें।

- इसके बाद थोड़े से मिक्सचर को को हथेली में फैलाकर दही रखकर कबाब की शेप दें।

- ऐसे ही सारे कबाब तैयार करके थोड़ी देर फ्रिज में रखें।

- फिर एक पैन में तेल गरम करके कबाब को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। आपके दही कबाब तैयार है।

और पढ़ें
Next Story