Varun Dhawan: अपने करीबी के निधन से टूटे वरुण धवन, दुख में डूबे एक्टर बोले- 'तुम्हारी कमी बहुत खलेगी'

वरुण धवन ने खोया अपना सबसे करीबी सदस्य, दुख में डूबे एक्टरने कहा- तुम्हारी बहुत याद आएगी
X

अपने करीबी के निधन से टूटे वरुण धवन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपने दिल के सबसे करीबी सदस्य को खो दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर एंजल के निधन की जानकारी दी और उसके साथ बिताए पलों यादों को याद किया।

Varun Dhawan: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने अपने सबसे करीबी को खो दिया है। ये कोई उनका रिश्तेदार नहीं बल्कि उनका प्यारा पेट डॉग एंजेल है जिसे वह परिवार के सदस्य की तरह मानते थे। अपने पालतू कुत्ते एंजेल के निधन से वरुण गहरे शोक में हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एंजेल को ट्रिब्यूट देते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

इस वीडियो में वरुण ने अपने पेट डॉग के साथ बिताए यादगार पलों को संजोया है। वीडियो में एंजेल को खेलते, आराम करते और वरुण के अन्य पालतू कुत्ते जोई के साथ बिताए गए प्यारे पलों में देखा जा सकता है।

वरुण ने पोस्ट में लिखा, “RIP Angel... आज स्वर्ग में एक और एंजेल का स्वागत हुआ। हमारे लिए एक अद्भुत पालतू और जोई की एक शानदार बहन बनने के लिए धन्यवाद। हमें आपकी कमी खलेगी। फिर कभी मिलेंगे।”

सेलेब्स ने किया रिएक्ट

एंजेल वरुण के परिवार का हिस्सा लंबे समय से रही और न केवल वरुण बल्कि उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त भी उसे बहुत प्यार करते थे। शिल्पा शेट्टी ने कमेंट किया, “दिल से संवेदनाएं वरुण”, अनिता श्रॉफ अडजानिया ने लिखा, “बहुत दुख हुआ जानकर”, और मौनी रॉय ने भी दुख जताया। फैंस ने भी सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर उनके दुख में साथ दिया।

एनिमल लवर हैं वरुण धवन

वरुण धवन को उनके पालतू जानवरों के प्रति प्रेम के लिए जाना जाता है। वह अक्सर अपने दूसरे बीगल कुत्ते जोई के साथ बिताए गए पलों की झलकियां शेयर करते रहते हैं। एक पुराने इंटरव्यू में वरुण ने बताया कि जोई ने उन्हें जिम्मेदारी सिखाई और पिता बनने की तैयारी में मदद की। उन्होंने कहा, “मैं अपने कुत्ते और बच्चे में कोई अंतर नहीं करता। जो रिश्ता मेरा जोई (पालतू डॉग) के साथ है, वह किसी और जीवित प्राणी के साथ नहीं बन सकता।”

वर्क फ्रंट पर वरुण धवन जल्द ही निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह परम वीर चक्र से सम्मानित कर्नल होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से प्रेरित है। वरुण के फर्स्ट लुक को देखकर कर्नल सुषिल कुमार दहिया, जो कि सम्मानित कर्नल के पुत्र हैं, ने उनकी प्रशंसा की।

बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story