Logo
मोनालिसा ने 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाया सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप। जिसपर अब डायरेक्टर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोनालिसा का ब्रेनवॉश किया गया है।

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: मोनालिसा और डायरेक्टर सनोज मिश्रा के बीच चल रहा विवाद अब और गहरा हो गया है। एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए सेक्शुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोपों के बाद अब सनोज मिश्रा ने वीडियो जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश बताया और दावा किया कि मोनालिसा का “ब्रेनवॉश” किया गया है। 

डायरेक्टर ने आरोपों को बताया झूठा

सनोज मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर मोनालिसा के सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश रची जा रही है और उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

यह भी पढ़े - मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- मुझे कई बार गलत तरीके से छुआ, जान से मारने की धमकी…

‘ज्वाइंट ऑपरेशन चल रहा है’ - सनोज मिश्रा

वीडियो में डायरेक्टर ने दावा किया कि उनके खिलाफ “ज्वाइंट ऑपरेशन” चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मिलकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

‘मोनालिसा का ब्रेनवॉश हुआ’ - सनोज मिश्रा

सनोज मिश्रा ने कहा कि मोनालिसा को उनके खिलाफ भड़काया गया है। उनके मुताबिक, “जिहादियों ने उसका ब्रेनवॉश किया है, तभी वह इस तरह के आरोप लगा रही है।”

‘मैंने बेटी की तरह सपोर्ट किया’- सनोज मिश्रा 

डायरेक्टर ने यह भी कहा कि उन्होंने मोनालिसा को हमेशा बेटी की तरह माना और उसे आगे बढ़ने में मदद की। उन्होंने कहा कि आज वही उनके खिलाफ बोल रही है, जो उनके लिए दुखद है।

जान के खतरे की जताई आशंका

सनोज मिश्रा ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है। उन्होंने अपील की कि अगर उनके साथ कुछ होता है तो इसकी जांच की जाए।

मोनालिसा ने लगाए गंभीर आरोप

इससे पहले मोनालिसा ने ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर पर गलत तरीके से छूने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें और उनके पति को धमकियां मिल रही हैं।

यह भी पढ़े - कुनिका सदानंद ने खोया आपा! Ex कुमार सानू के साथ Viral Photo देख भड़कीं, कहा- 'शर्म करो, वो शादीशुदा है...

7