Dhurandhar 2 Controversy: मुंबई में एक सिख संगठन ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स और एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि फिल्म के एक पोस्टर में सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पोस्टर को लेकर विवाद

शिकायत के अनुसार, फिल्म के पोस्टर में रणवीर सिंह को पगड़ी, लंबी दाढ़ी और कड़ा पहने दिखाया गया है। ये तीनों ही सिख धर्म के पवित्र प्रतीक माने जाते हैं। इसी पोस्टर में उन्हें सिगरेट पकड़े हुए भी दिखाया गया है, जिस पर समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है।
यह भी पढ़े - मोनालिसा के आरोप पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी; बोले - ब्रेनवॉश कर मेरे खिलाफ साजिश रची, जान को खतरा!
संगठन की नाराजगी

‘सिख्स इन महाराष्ट्र’ संगठन का कहना है कि इस तरह का चित्रण सिख धर्म के मूल्यों के खिलाफ है और इससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने फिल्म के निर्देशक, निर्माता और अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिल्म से जुड़ा यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले फिल्म के एक अन्य सीन को लेकर भी विरोध हुआ था, जिस पर अभिनेता आर माधवन ने माफी मांगी थी।
यह भी पढ़े - मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- मुझे कई बार गलत तरीके से छुआ, जान से मारने की धमकी…
रिलीज से पहले ही विवाद

यह शिकायत फिल्म रिलीज से पहले ही दर्ज कर दी गई थी। संगठन ने 17 मार्च को मुलुंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

विवादों के बीच फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में सैकड़ों करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
यह भी पढ़े - जुबीन गर्ग की मौत का सच आया सामने! हादसा या साजिश? सिंगापुर रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा










