Logo
Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार रखते हुए 6 दिन में 900 करोड़ पार कर लिए हैं। मंगलवार को भी फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म ने छठे दिन भी शानदार कमाई करते हुए 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब इसकी नजर 1000 करोड़ क्लब पर है।

छठे दिन भी मजबूत पकड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6

फिल्म ने पहले मंगलवार यानी छठे दिन 56.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। हालांकि सोमवार के मुकाबले इसमें करीब 13% की गिरावट आई, लेकिन कलेक्शन अब भी काफी मजबूत है।

फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 575.67 करोड़ पहुंच चुका है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 687.43 करोड़ हो गया है।

यह भी पढ़े -  क्या जून में रिलीज होगी 'धुरंधर 3'? ‘Final Chapter’ वाली वायरल तस्वीर पर मुकेश छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी

वर्ल्डवाइड 900 करोड़ पार

धुरंधर 2 ने ओवरसीज में 231.57 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 919 करोड़ हो चुका है।

हर दिन बन रहे नए रिकॉर्ड

फिल्म ने पहले सोमवार को 65 करोड़ कमा कर इतिहास रच दिया था। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मंडे फिल्म बन चुकी है और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।

1000 करोड़ क्लब पास

Dhurandhar Collection Day 1
Dhurandhar Collection Day 6

फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करना तय माना जा रहा है। अगर वीकेंड पर उछाल आया, तो यह रिकॉर्ड और तेजी से टूट सकता है।

सभी भाषाओं में अच्छा प्रदर्शन

छठे दिन हिंदी वर्जन से सबसे ज्यादा 52 करोड़ की कमाई हुई। इसके अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया।

यह भी पढ़े - गुरबाणी सीन विवाद पर आर. माधवन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैंने सिगरेट नहीं पी, हम सिख समुदाय का आदर करते हैं'

7