Delhi Murder Case: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर से हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक युवक की शास्त्री पार्क में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान जावेद के तौर पर हुई है। पुलिस को आज 25 मार्च बुधवार को सुबह 6 बजे मामले के बारे में पता लगा था। पुलिस का कहना है कि उन्हें पार्क के गार्ड ने मामले के बारे में सूचित किया था, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पार्क के गार्ड का कहना था कि वह आज सुबह राउंड के लिए निकले थे। उस दौरान वह चेक करने गए थे कि जिम के पास मशीनें ठीक हैं, तभी अचानक उनकी नजर शव पर नजर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गया।
Delhi: A young man was stabbed to death at Shastri Park, New Usmanpur, Northeast Delhi.
— IANS (@ians_india) March 25, 2026
Park guard Ajay says, "...We immediately contacted the police..." pic.twitter.com/YXD9WDuu6L
पुलिस ने जताई लूट और रंजिश की आशंका
सूचना के बाद एसएचओ और एसीपी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में संभावना जताई जा रही है कि, आपसी रंजिश या लूट की मंशा से जावेद की हत्या की गई है। हालांकि अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है, इसके लिए मृतक के परिजन, दोस्त और पड़ोसियों से पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे मामले के बारे में पता लग सके।
बीते दिन भजनपुरा में भी हुई हत्या
बता दें कि बीते दिन दिल्ली के भजनपुरा में भी 18 साल के मोहम्मद आसिफ चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे की वजह का अब तक पता नहीं लग पाया है, लेकिन आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।









