Delhi Police: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में टीम ने 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन तस्करों का लिंक पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़ा हुआ है।
पुलिस जांच में पता लगा है कि यह गिरोह न देशों से जुड़े नेटवर्क के माध्यम से भारत में अवैध हथियारों की सप्लाई करता था, जिसके दिल्ली-एनसीआर से इसका संचालन किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी देश के अलग-अलग हिस्सों खासतौर से दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टर्स को हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। ये सभी लोग लंबे वक्त से इस काम में एक्टिव थे।
पुलिस ने कौन से हथियार बरामद किए ?
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से अत्याधुनिक 21 विदेशी हथियार बरामद किए हैं, जिसमें मशीन गन, सब-मशीन गन और कई सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल भी शामिल हैं। इलके अलावा 200 जिंदा कारतूस भी जब्त कर लिए गए हैं। जब्त हथियारों में सबमशीन गन, PX-5.7 पिस्टल, PX-3 पिस्टल, Shadow CZ पिस्टल, Beretta पिस्टल, Taurus पिस्टल और Walther पिस्टल शामिल हैं।
इसके अलावा तुर्किये की स्टोएगर, चीन की PX-3, चेक रिपब्लिक की शैडो CZ, इटली की बेरेटा, ब्राजील की टॉरस और जर्मनी की वाल्थर जैसी हाई-एंड पिस्टल भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अत्याधुनिक सब-मशीन गन भी बरामद की है, जिसे चेक रिपब्लिक में बनी बताया जा रहा है। इन हथियारों की तस्करी भारत में पाकिस्तान से भारत-नेपाल सीमा के रास्ते की गई थी, और इन्हें दिल्ली-NCR तथा अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को सप्लाई किया जा रहा था।
The Crime Branch has successfully busted a major international arms trafficking module linked to Pakistan, Nepal, and Bangladesh, which was being operated from the Walled City in Delhi. In this operation, 10 key operatives of the interstate arms trafficking module were arrested.… https://t.co/al6UcBzHs6 pic.twitter.com/Fm7IER8sKe
— ANI (@ANI) March 25, 2026
पुलिस करेगी पूछताछ
शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह पाकिस्तान से हथियार मंगवाता था। इन हथियारों की तस्करी इंडो-नेपाल बॉर्डर के माध्यम से भारत में की जाती थी। इसके इन हथियारों को दिल्ली और दूसरे राज्यों के अपराधियों तक पहुंचाया जाता था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में लगी हुई हुई, ताकि इस गिरोह में शामिल दूसरे लोगों के बारे में भी पता लगाई जा सके।









