Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

VIDEO: ट्रेलर के बाद फिल्म ''संजू'' का गाना ''मै बढ़िया, तू भी बढ़िया'' हुआ रिलीज, रणबीर-सोनम की दिखी जोरदार केमेस्ट्री

फिल्म संजू के ट्रेलर के रिलिज होने के साथ अब फिल्म का नया गाना रिलीज हो चुका है। इन गाने का नाम ''मै बढ़िया, तू भी बढ़िया'' है। इस गाने को सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने मिलकर गाया है।

VIDEO: ट्रेलर के बाद फिल्म संजू का गाना मै बढ़िया, तू भी बढ़िया हुआ रिलीज, रणबीर-सोनम की दिखी जोरदार केमेस्ट्री
X

फिल्म संजू के ट्रेलर के रिलीज होने के साथ अब फिल्म का नया गाना रिलीज हो चुका है। इन गाने का नाम 'मै बढ़िया, तू भी बढ़िया' है। इस गाने को सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने मिलकर गाया है।

इस गाने में रणबीर कपूर और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। गाना रणबीर और सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। यूं कहें कि इस गाने में रणबीर और सोनम कपूर दोनों की केमेस्ट्री देखने को मिलेगी।

फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त की भूमिका में होंगे। फिल्म में संजय दत्त की कहानी को दिखाया गया है। उनकी पूरी जीवनी होगी। उनके जन्म से लेकर जेल जाने तक।

इससे पहले फिल्म संजू का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिससे काफी कम समय में 25 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अब देखना होगा कि फिल्म के नए गाने को लोग कितना पसंद करते हैं।

फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त की भूमिका में परेश रावल नजर आएंगे जबकि संजय की मां के रूप में मनीषा कोइराला नजर आएंगी। आपको बता दें कि फिल्म को 29 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story