Logo
election banner
Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फेवरेट डिश 'SEYAL BREAD' की रेसिपी शेयर की है। जो खाने में भी बेहद लाजवाब है और बनाने में भी काफी आसान है। तो जरूर देखिए ये रेसिपी...

Sonam Kapoor: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर आए दिन अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस फैशन के साथ-साथ खाने की भी बहुत शौकीन है। हलांकि, एक्ट्रेस अपनी डाइट को मेंटेन रखने के लिए कई सारे उपायों को अपनानी है। लेकिन जब भी एक्ट्रेस को मौका मिलता है, वह बिना किसी गिल्ट के अपनी फेवरेट डिशेस को खाना पसंद करती हैं। 

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने अपनी फेवरेट डिश की रेसिपी अपने फैंस के साथ शेयर की है। जो खाने में भी बेहद लाजवाब है और बनाने में भी काफी आसान है। तो आइए जाने इस रेसिपी के बारे में...

सेयाल ब्रेड बनाने की सामग्री

  • ब्रेड 
  • कटा हुआ प्याज
  • कटे हुए टमाटर
  • अदरक लहसुन का पेस्ट
  • तेल
  • मसाले (नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर)
  • करी पत्ता 
  • कटा हुआ हरा धनिया  
  • मुंबई पाव भाजी मसाला 

 


सेयाल ब्रेड बनाने की विधि 

  • सेयाल ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें। अब उसमें तेल और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।
  • इसके बाद प्याज डालें और प्याज को गुलाबी होने तक भूनें।  
  • अब इसमें मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं और उसमें ही कटे हुए टमाटर डालें। 
  • इसके बाद इसमें करी पत्ता डालें। अब इसे ढक्कन लगाकर करीब 10 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें। 
  • फिर इसमें थोड़ा पानी डालें और पकने दें। ताकि सारा पानी अच्छी तरह सोख लें। 
  • अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालें। इसके बाद ब्रेड के टुकड़े डालें।
  • इस रेसिपी में इस्तेमाल की जाने वाली ब्रेड ब्राउन (गेहूं) ब्रेड है। लेकिन आप नियमित ब्रेड का उपयोग कर सकते हैं।
  • इसके बाद इसे अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
  • अब आपकी सुपर स्वादिष्ट 'सेयाल ब्रेड' बन के तैयार है और इसे गर्मागर्म सर्व करें। 
5379487