haribhoomi hindi news
कंगना रनौत और चिराग पासवान के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर सच्चाई बता दी है, जिससे अफवाहों पर विराम लग गया है।

Kangana-Chirag Paswan: अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रनौत की लव लाइफ को लेकर काफी चर्चाएं हैं। कंगना ने जब से पॉलिटिक्स जॉइन की है तब से उनका नाम राजनेता व पूर्व एक्टर चिराग पासवान के साथ जोड़ा जा रहा है। कई बार दोनों को साथ देखने के बाद अफवाहें और तेज हो गईं कि दोनों डेट कर रहे हैं। आखिरकार अब कंगना ने चिराग के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर चुप्पी तोड़ी है।

पिछले कुछ समय से दोनों के बीच कथित अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिस पर अब कंगना ने साफ शब्दों में विराम लगाते हुए कहा कि वे दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।

हाल ही में ANI को दिए इंटरव्यू के दौरान कंगना चिराग संग उनके रोमांस की चर्चा पर उन्होंने कहा-
“नहीं, नहीं, चिराग मेरा दोस्त है। जब मैं उसे देखती हूं, तो मुझे एक दोस्त की भावना आती है। सच कहूं तो, हमारे बीच कोई रोमांस नहीं है। हम एक दूसरे को लगभग... उसने मेरे साथ 10 साल पहले अपनी फिल्म की थी। अगर रोमांस होता तो आज हमारे बच्चे होते।”

उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं रोमांस करना चाहती तो हो जाता। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। आप जानते हैं, बस... वो दोस्ताना माहौल है, जो आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलता है जो आपके जैसा हो, मतलब वो फिल्म इंडस्ट्री से हो। इसलिए मुझे उनके साथ बहुत अच्छा लगता है।"

दरअसल, साल 2024 में दोनों को संसद परिसर में साथ देखा गया था, जहां उनकी हल्की-फुल्की बातचीत ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे थे।

कंगना के साथ थी चिराग पासवान की डेब्यू फिल्म
बता दें कि कंगना रनौत और चिराग पासवान ने साल 2011 की फिल्म 'मिले न मिले हम' में साथ काम किया था। यह फिल्म चिराग पासवान की डेब्यू फिल्म थी, जिसमें कंगना लीड रोल में नजर आई थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना हाल ही में फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह भारत भाग्य विधाता नामक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जो अनसुने नायकों की कहानियों पर आधारित बताई जा रही है।

7