haribhoomi hindi news
Price Hike: डुकाटी इंडिया ने अपनी बाइक्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने इस फैसले के पीछे बढ़ती ऑपरेशनल कॉस्ट और कमोडिटी कीमतों को वजह बताया है।

Price Hike: कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई के असर अब ऑटो इंडस्ट्री में साफ दिखाई दे रहे हैं। कार कंपनियों के बाद अब प्रीमियम बाइक सेगमेंट में भी कीमतें बढ़ने लगी हैं। इसी कड़ी में Ducati India ने अपनी चुनिंदा मोटरसाइकिल्स की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है।


कंपनी के मुताबिक, नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू होंगी। यह बढ़ोतरी एक्स-शोरूम कीमतों पर लागू होगी और देशभर में मौजूद सभी अधिकृत डीलरशिप्स पर प्रभावी रहेगी। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि यह प्राइस हाइक सभी मॉडल्स पर नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा मॉडल्स और वेरिएंट्स पर ही लागू किया जाएगा।
क्यों बढ़े दाम?

Ducati India के मैनेजिंग डायरेक्टर बिपुल चंद्रा के अनुसार, ऑपरेशनल कॉस्ट में बढ़ोतरी, महंगाई और कमोडिटी की कीमतों में उछाल के चलते यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने इसे “प्राइस करेक्शन” बताया है, ताकि बढ़ती लागत को संतुलित किया जा सके। इसके बावजूद ब्रांड अपनी प्रीमियम और लग्जरी पोजिशनिंग को बरकरार रखेगा।

2026 में कई नए लॉन्च

  • कीमत बढ़ाने के साथ-साथ Ducati India इस साल नए मॉडल्स लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है। मार्च 2026 में कंपनी ने Desmo450 MX के साथ नए सेगमेंट में एंट्री की थी। वहीं अप्रैल में Panigale V4 Lamborghini को एक लिमिटेड कलेक्टिबल बाइक के रूप में पेश किया जाएगा।
  • इसके अलावा, आने वाले महीनों में Panigale V4 और Streetfighter V4 के Corse Editions भी लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी इस साल Superleggera V4 Centenario को भी भारत में लाने की योजना बना रही है, जिसकी सभी यूनिट्स पहले ही प्री-बुक हो चुकी हैं।

आफ्टर-सेल्स पर फोकस
ग्राहक अनुभव बेहतर करने के लिए Ducati India अपने आफ्टर-सेल्स नेटवर्क को भी मजबूत कर रही है। कंपनी ने हाल ही में गोवा और अहमदाबाद में Service-Only Workshops शुरू किए हैं, जहां प्रशिक्षित तकनीशियन 3S (Sales, Service, Spares) जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं।

कुल मिलाकर, कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद Ducati India नए प्रोडक्ट्स और बेहतर सर्विस नेटवर्क के जरिए भारतीय प्रीमियम बाइक बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

(मंजू कुमारी)

7