haribhoomi hindi news
Yamaha Scooter: नए अपडेट के साथ यामाहा फासिनो अब बेहतर डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए तैयार है।

Yamaha Motor: भारतीय दोपहिया बाजार में स्टाइलिश स्कूटर की डिमांड को देखते हुए यामाहा मोटर इंडिया ने अपने पॉपुलर स्कूटर फासिनो को अपडेट के साथ फिर से लॉन्च कर दिया है। नए अपडेट के साथ यह स्कूटर अब और ज्यादा स्टाइलिश, फीचर-लोडेड और युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। कंपनी ने फासिनो के डिजाइन में हल्के लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। खासतौर पर इसके रियर प्रोफाइल को बेहतर बनाया गया है, जिससे स्कूटर अब पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आता है। इसके अलावा टेल लाइट डिजाइन को भी अपडेट किया गया है, जो इसे मॉडर्न टच देता है।

इंजन और परफॉर्मेंस
यामाहा इस स्कूटर में 125cc का इंजन ऑफर करती है, जो करीब 6 kW की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें स्मूद राइड के लिए CVT गियरबॉक्स दिया गया है, जो शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए इसे बेहतर विकल्प बनाता है।

फीचर्स से भरपूर
यामाहा फासिनो को कई एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, 21 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और आंसर बैक फंक्शन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे टेक-सेवी यूजर्स के लिए खास बनाते हैं।

कंपनी ने क्या कहा? 
Yamaha Motor India Group के चेयरमैन हाजिमे आओटा के अनुसार, Fascino की सफलता ग्राहकों के भरोसे का प्रतीक है। कंपनी लगातार बदलते ट्रेंड्स और युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस स्कूटर को एक यूनिसेक्स और स्टाइलिश मोबिलिटी सॉल्यूशन के रूप में पेश कर रही है।

प्राइस डिटेल
अपडेटेड यामाहा फासिनो की एक्स-शोरूम कीमत ₹76,500 से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹95,200 तक जाती है। 

(मंजू कुमारी)

7