16 Apr 2026
रफ्तार और परफॉर्मेंस के दीवानों के लिए शानदार खबर। एक पॉपुलर लीटर-क्लास सुपरबाइक पर भारी छूट मिल रही है
रफ्तार और परफॉर्मेंस के दीवानों के लिए शानदार खबर। एक पॉपुलर लीटर-क्लास सुपरबाइक पर भारी छूट मिल रही है
Kawasaki Ninja ZX-10R पर कंपनी ने बंपर डिस्काउंट दिया है। यह बाइक अपने एग्रेसिव लुक और ट्रैक-लेवल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।
इस सुपरबाइक पर पूरे 2.89 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे कीमत में जबरदस्त गिरावट आई है।
पहले एक्स-शोरूम कीमत 20.79 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 17.90 लाख रुपये हो गई है। यानी करीब 3 लाख रुपये की सीधी बचत।
यह लिमिटेड पीरियड ऑफर 30 अप्रैल 2026 तक वैलिड है। डिमांड ज्यादा होने के कारण कंपनी ने इसे आगे बढ़ाया है।
बाइक में 998cc का पावरफुल इंजन मिलता है, जो 202bhp की ताकत देता है। यह बाइक हाई-स्पीड पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देती है।
यह सुपरबाइक E20 पेट्रोल पर भी चल सकती है, जिससे यह नए फ्यूल नॉर्म्स के हिसाब से भी तैयार है।
इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो राइड को सुरक्षित और स्मूद बनाते हैं।
क्विकशिफ्टर फीचर की मदद से बिना क्लच दबाए गियर बदल सकते हैं, जिससे राइडिंग एक्सपीरियंस और भी शानदार हो जाता है।
डिस्काउंट के बावजूद RTO और इंश्योरेंस चार्ज पुराने प्राइस पर ही लग सकते हैं इन सभी ऑफर की जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें