Skoda की इन दमदार कारों पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, देखें डिटेल्स

15 Apr 2026

इस महीने शानदार मौका है इसमें Skoda अपनी कई कारों पर भारी छूट दे रही है।

अप्रैल महीने में Skoda Cars पर कुल ₹3.5 लाख तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

डिस्काउंट का फायदा Kushaq, Kodiaq, Slavia और Kylaq जैसे पॉपुलर मॉडल्स पर मिल रहा है।

डिस्काउंट इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके नजदीकी डीलर के पास कौनसा स्टॉक उपलब्ध है।

पुराने स्टॉक वाली Kushaq SUV पर 3 लाख रुपये से ज्यादा का कुल फायदा मिल सकता है।

नई MY26 Kushaq पर 1.05 लाख रुपये तक का बेनिफिट दिया जा रहा है।

Kodiaq SUV के MY25 मॉडल पर 3.5 लाख रुपये तक का टोटल डिस्काउंट मिल रहा है।

नई Kodiaq MY26 पर भी 1.5 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।

Kylaq पर 75 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जो इसे और बजट-फ्रेंडली बनाता है।

लेटेस्ट बैच पर 35,000 से 45,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

Slavia सेडान पर 75 हजार रुपये से 1.05 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।