VIDEO: अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही काम पर लौटीं भारती सिंह, 'डांस दीवाने 4' के सेट पर आईं नजर, दो दिन पहले हुई थी सर्जरी

Bharti Singh
X
भारती सिंह रिएलिटी शो 'डांस दीवाने 4' को होस्ट कर रही हैं।
कॉमेडियन भारती सिंह ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने काम पर वापसी कर ली है। हाल ही में वह शो डांस दीवाने के सेट पर शूटिंग करते नजर आईं। बता दें, तीन दिन पहले उन्हें गॉल ब्लैडर में पथरी होने के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

Bharti Singh: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। भारती अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं जिसके बाद उन्होंने काम पर वापसी कर ली है। करीब 3 दिन पहले उन्हें पेट में तेज दर्द उठा था जिसके कारण आनन-फानन में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने यूट्यूब व्लॉग में भारती ने बताया था कि टेस्ट कराने पर उनके गॉल ब्लैडर में स्टोन पाया गया था जिसके चलते उनकी सर्जरी की गई है।

शो के सेट पर आईं नजर
वहीं अब हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद कॉमेडियन की सेहत ठीक है। हाल ही में भारती ने काम पर वापसी कर ली है। इन दिनों वह डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने सीजन 4' को होस्ट करती देखी जा रही हैं। उनके साथ पति हर्ष लिंबाचिया भी शो में हंसी का तड़का लगाते देखे जाते हैं। वहीं सर्जरी के बाद एक बार फिर कॉमेडियन ने शो की शूटिंग शुरू कर ली है। 'डांस दीवाने' के सेट पर भारती मस्ती भरें अंदाज में फिर से नजर आई हैं।

पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारती ऑरेंज रंग की साड़ी पहनी दिख रही हैं। उनके साथ शो के जज सुनील शेट्टी भी देखे जा सकते हैं। वीडियो में भारती अपने कॉमिक स्टाइल में सबको हंसाती नजर आ रही हैं।

सर्जरी अभी बाकी है
लेटेस्ट वीडियो से जाहिर हो रहा है कि भारती की सेहत अब ठीक है। बता दें, इससे पहले भारती ने यूट्यूब चैनल पर अपने वीडियो ब्लॉग में फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करते हुए बताया था कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लेकिन अब भी उनकी एक सर्जरी बाकी है। उन्होंने जानकारी दी थी कि उनके पित्त यानी गॉल ब्लैडर में पथरी होने से इंफेक्शन हो गया है, जिसका इलाज होना बाकी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story