Aaj ka Ank Rashifal: 2, 3 और 8 मूलांक वालों का बीतेगा अच्छा दिन, यहां जानें सभी जातकों की शक्तियां और कमजोरियां

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
Aaj 7 May ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार मंगलवार 7 मई को कैसा रहेगा दिन। यहां जाने सभी जातकों का कैसा बीतेगा दिन।

7 may ka Ank Rashifal: आज 7 मई 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (07/05/2024, 7+5+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 7 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
मूलांक 1 वाले जातकों को आज के दिन सिर्फ अपने कार्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। बहसबाजी करने से बचें। धन की स्थिति आपकी आज समान्य रहेगी।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। वहीं पर आज आपके कार्य भी पूरे होंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। रिश्तों को लेकर सतर्क रहें, कोई भी ऐसा कार्य न करें कि आपको नुकसान उठाना पड़े। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: पीला

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ विवाद करने से बचें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं कार्यक्षेत्र को लेकर कोई प्रशंसा कर सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बनाएंगे। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: हल्का नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक सामान्य रहने वाला है। वहीं आज के दिन आप कोई नया कार्य करने को सोच सकते हैं। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। सिंगल जातकों के लिए भी दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर होगी। इसलिए धन को लेकर चिंतित न रहें।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: चैती

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। मेहनत करने से कई काम आज सफल होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन प्रेमी को समय देने का प्रयास जरूर करें। वहीं आज धन खर्च भी होगा।
लकी नंबर: 58, शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
मूलांक 7 वाले जातकों का दिन आज मिला-जुला रहेगा। लेकिन आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। प्रेमी से वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए सोच-विचारकर कोई भी निर्णय लें। आज के दिन धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 50 शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
मूलांक 8 वालों का आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज के दिन सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 28 शुभ रंग: हल्का नारंगी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आप लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। वहीं स्वास्थ्य भी आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप दिनभर ऊर्जावान रहेंगे। आज घर में आप व्यस्त रह सकते हैं। आज आप अपना ज्यादा समय घर पर बिताएंगे। आज धन की स्थिति भी सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 80 शुभ रंग: पर्पल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story