Logo
election banner
Raha Kapoor With Ayan Mukerji: बी-टाउन के फेवरेट कपल रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं उनकी बेटी भी अपनी क्यूटनेस से लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं। इसी बीच राहा अयान मुखर्जी के गोद में सैर करती हुई नजर आई हैं।

Raha Kapoor With Ayan Mukerji: बी-टाउन के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं उनकी बेटी राहा कपूर भी अपनी क्यूटनेस से लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं। इसी बीच रणबीर-आलिया की लाडली राहा फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी के गोद में सैर करती हुई नजर आई हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

आयन मुखर्जी संग नजर आई रणबीर-आलिया लाडली
दरअसल, अयान मुखर्जी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें फिल्म डायरेक्टर रणबीर और आलिया की लाडली राहा कपूर के साथ कैफे के बाहर नजर आए। इस दौरान राहा उनकी गोद में मस्ती करते उनकी गोद में मस्ती करती हुई भी नजर आईं। इस बीच राहा के लुक की बात करें, तो ग्रीन प्रिंटेड व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट पहने हुए रणबीर-आलिया की लाडली बेहद क्यूट लग रही थीं। इसके साथ ही राहा पैरों में ब्लैक शूज पहने और हाथ में एक पैकेट लिए दिखाई दीं। 

चिड़चिड़ी दिखी राहा कपूर  
इस वीडियो में आप देख सकते हैं, कि राहा कपूर काफी चिड़चिड़ी नजर आ रही है और उनके गुस्से वाला एक्स्प्रेशन्स फैंस को काफी पंसद भी आ रहा है। वहीं वीडियो के सामने आते ही लोग एक्ट्रेस की लाडली पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही अयान के लुक की बात करें, तो फिल्म डायरेक्टर ब्लू टीशर्ट और व्हाइट हाफ पैंट के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने दिखाई दिए। इस दौरान पैपराजी राहा का वीडियो बना रहे थे। तभी फिल्म डायरेक्टर ने रिएक्ट किया। 

'ब्रह्मास्त्र' को डायरेक्ट अयान ने किया था
आपको बता दें, कि अयान मुखर्जी ने साल 2022 की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन किया था। जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान, मौनी राय ने भी अहम किरदार निभाया था। हलांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई भी की थी। 

5379487