Logo
election banner
Ananya- Aditya: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को लेकर फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही हैं कि दो साल बाद अनन्या और आदित्य का ब्रेकअप हो गया है। वहीं उनके एक करीब दोस्त ने इस बात को कंफर्म किया है। 

 Ananya Pandey and Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर 2 साल से एक दूसर को डेट कर रहे थे। वहीं अक्सर दोनों को लंच या डिनर पर एक साथ देखा जाता था। इस बीच खबरे समाने आ रही हैं कि अब दोनों ने 2 साल बाद अपनी राहें अलग कर ली हैं और एक-दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है। हलांकि, इस खबर पर कपल ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की। लेकिन उनके एक करीब दोस्त ने उनके ब्रेकअप को कंफर्म किया है। 

दो साल बाद टूटा अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता!
दरअसल, उनके एक करीबी दोस्त ने बॉम्बे टाइम्स को बताया है कि ये कपल ने मार्च में ही एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया था। वहीं करीबी सूत्र ने कहा कि, लगभग एक महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया और वो दोनों काफी अच्छे चल रहे थे। लेकिन उनका ब्रेकअप हम सभी के लिए एक सदमे की तरह था और वो दोनों एक-दूसरे को लेकर सिंसेयर हैं। उन्होंने आगे बताय कि, ब्रेकअप के बाद अनन्या काफी हर्ट हैं लेकिन वो आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं और अपने नए दोस्त के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। वहीं आदित्य भी मूव ऑन करने की कोशिश कर रहे हैं।

आखिरी बार मार्च में एक साथ नजर आए थे कपल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर करीब दो साल से एक-दूसरे के साथ थे और दोनों को कई बार एक साथ वक्त बिताते हुए स्पॉट किया जा चुका है। लेकिन आखरी बार कपल को एक साथ अलाना पांडे की बेबी शावर पार्टी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में देखा गया था। जिसकी तस्वीरें सामने आईं थीं। इसके अलावा अब अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। 
 

5379487