Rajvir Jawanda Death: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन, भयानक एक्सीडेंट के बाद 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन
Rajvir Jawanda Death : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और एक्टर राजवीर जवंदा का आज (8 अक्टूबर) दुखद निधन हो गया। वह पिछले 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के बद्दी इलाके के पास राजवीर एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे जिसके बाद से वह गंभीर अवस्था में वेंटिलेटर पर पर थे।
Punjabi singer Rajvir Jawanda passes away at Fortis Hospital, Mohali, days after meeting with a road accident.
— ANI (@ANI) October 8, 2025
Fortis Hospital, Mohali says, "Punjabi singer Rajvir Jawanda passed away at 10:55 AM on October 8, 2025, at Fortis Hospital, Mohali. He was admitted on September 27,… pic.twitter.com/mbjKVB7eOc
Saddened by the passing away of Rajvir jaivanda ji. We all prayed for his speedy recovery but sadly god had other plans. My heart goes out to his family, friends and fans who are shattered with this tragic loss. May Waheguru grant eternal peace to the departed soul and give… pic.twitter.com/3w8YCvu0yJ
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) October 8, 2025
एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए थे राजवीर
जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को राजवीर जवंदा अपनी बाइक पर शिमला की ओर जा रहे थे, जब बद्दी (सोलन जिला) के पास उनका बाइक से बैलेंस बिगड़ गया और एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद पहले उन्हें सोलन के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हार्ट अटैक भी आया, जिसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई।
इसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया, जहां न्यूरोलॉजिस्ट और क्रिटिकल केयर की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। हालांकि, उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनका न्यूरोलॉजिकल रिस्पॉन्स बेहद कम था और ब्रेन एक्टिविटी धीरे-धीरे घटती जा रही थी।
पंजाबी इंडस्ट्री में शोक
राजवीर के निधन की खबर सुनते ही पंजाबी संगीत जगत और उनके लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। कई बड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। हिमांशी खुराना ने एक्स पर राजवीर की तस्वीर शेयर कर दुख जताया।
💔💔💔 rip friend rajvir jawanda pic.twitter.com/FmQ3GyULg7
— Himanshi khurana (@realhimanshi) October 8, 2025
दिलजीत दोसांझ, नेहरू बाजवा, एम्मी विर्क, गिप्पी ग्रेवाल और कंवर ग्रेवाल जैसे नामचीन सितारों ने राजवीर के लिए दुआएं मांगी थीं।
राजवीर जवंदा कौन थे?
पंजाब में जन्मे राजवीर जवंदा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक के रूप में की थी। उन्होंने 'तु दिस पाइंदा', 'खुश रहा कर', 'सरदारी', 'सरनेम', 'अफरीन', 'लैंडलॉर्ड', 'डाउन टू अर्थ' और 'कंगणी' जैसे सुपरहिट गाने दिए थे।
इसके अलावा, वह कुछ पंजाबी फिल्मों में भी नजर आए थे, जिनमें 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' (2018), 'जिंद जान' (2019) और 'मिंडो तहसीलदारनी' (2019) जैसी फिल्में शामिल हैं।
