Delhi Murder Case: दिल्ली के दयालपुर इलाके में बीती रात 15 साल के लड़की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद तीनों नाबालिग आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 15 साल के सुभान मलिक के तौर पर हुई है। बीती देर रात करीब 3 नाबालिग आरोपियों ने सुभान पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद वह घायल हो गया था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत सुभान को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह आपसी झगड़ा बताया जा रहा है।
मेरा बेटा झगड़ा नहीं करता था- मृतक की मां
मीडिया से बात करते हुए मृतक की माँ शबाना ने कहा कि,'मेरे बच्चे का नाम सुभान मलिक था और वह 15 साल का था। वह कभी किसी से झगड़ा नहीं करता था। उसे बिना किसी वजह के मार दिया गया। जिन लड़कों ने उस पर हमला किया, वे उसे जानते थे; उन्होंने पहले उसे गले लगाया और फिर उसकी हत्या कर दी।'
VIDEO | Delhi: A minor was stabbed to death by miscreants in the Dayalpur area. The deceased’s mother Shabana says, “My child’s name was Subhan Malik and he was 15 years old. He never fought with anyone. He was killed without any reason. The boys who attacked him were known to… pic.twitter.com/YwV7KynEOM
— Press Trust of India (@PTI_News) March 26, 2026
सुभान की हत्या क्यों की गई ?
पुलिस के मुताबिक, जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी उम्र 13 से 17 साल के बीच है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि सुभान उनमे से एक को अक्सर परेशान और बुली करता था। इसी बात से परेशान होकर तीनों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।










