दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। किसी वीडियो में यात्री सीट को लेकर आपस में भिड़ते नजर आते हैं, तो कुछ वीडियो में यात्री बिना किसी कारण झगड़ते नजर आते हैं। लोग ऐसे वीडियो का जमकर मजा लेते हैं, जिसकी वजह से यह वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अंकल एक लड़के को बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे हैं।
खास बात है कि इस वीडियो को देखते ही लोगों के जेहन में सवाल आता है कि उसने ऐसा क्या कर दिया, जिस पर यह अंकल इतना ज्यादा क्या बौखला गए। लेकिन जब आप भी उसकी पिटाई की वजह जानेंगे तो आप भी अन्य यूजर्स की तरह उसे भी और बुरी तरह से पीटने के लिए कहेंगे।
दरअसल advkofficial नामक इंस्टाग्राम यूजर ने यह वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में एक अंकल एक लड़के को पीटते नजर आ रहे हैं। वह खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन गिर जाता है। हालांकि बाद में यह लड़का भाग निकलता है, लेकिन इस दौरान वहां मौजूद जनता ने पहले ही सुरक्षाकर्मी को बुला लिया था इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स अंकल से पूछता है कि मामला क्या है।
तब वे सीढ़ियों से नीचे आ रहे बुजुर्ग को दिखाते हुए कहते हैं कि जेबकरता उनका फोन छीन रहा होता है। यह जानकर सब समझ जाते हैं कि इस लड़के पर अंकल आगबबूला क्यों हो गए। बहरहाल, सुरक्षाकर्मी ने इस लड़के को पकड़ लिया है। वह सीढ़ियों के नीचे छिपा था।
यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रियाएं
ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि मेट्रो परिसर में भी भिखारियों और जेबकतरों का कब्जा रहता है। भीड़ में महिला गिरोह भी लोगों की जेबों पर हाथ साफ कर देती है। सुमित नामक यूजर ने लिखा कि वह इंद्रलोक से कश्मीरी गेट जा रहा था, लेकिन वहां से जब नोएडा के लिए मेट्रो पकड़ी, उसके जेब से बटुआ गायब था।
इसी प्रकार एक यूजर ने लिखा कि एक जेबकतरे ने उसके बैग के ऊपरी हिस्से को चाकू से काट दिया ताकि भीतर का सामान चुरा सके। टिफिन के अलावा कुछ नहीं था, लेकिन नया बैग लेना पड़ा। इसके अलावा कई यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसे जेबकतरों की अच्छी से पिटाई होनी चाहिए ताकि दोबारा ऐसी हरकत न करे, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे जेबकतरों को पकड़ने के बाद कुछ समय के बाद छोड़ दिया जाता है।










