Saajan Saajan Trending: प्रियंका चोपड़ा के वायरल गाने पर जमकर थिरके निक जोनस, 'साजन साजन' पर दिखाया देसी अंदाज, देखें Video

निक जोनस ने वाइफ प्रियंका चोपड़ा के वायरल हो रहे सॉन्ग 'साजन साजन' पर रील शेयर की।
Saajan Saajan Trending Reels: प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी सिंगर-सॉन्गराइटर निक जोनस भारतीय कल्चर के साथ-साथ संगीत के भी बड़े फैन लगते हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा का गाना 'साजन साजन' सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, और इसी ट्रेंड में शामिल हुए हैं भारत के पॉपुलर 'जीजू' यानी प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस।
हाल ही में निक जोनस ने प्रियंका के वायरल हो रहे गाने साजन साजन पर एक वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक सुबह के नाश्ते में भारतीय डिश डोसा का आनंद लेते हुए प्रियंका के गाने ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ पर थिरकते नजर आए।
निक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “जब सुबह के नाश्ते में डोसा मिल जाए”, और प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु की फिल्म बरसात के गाने के साथ लिखा, “ये गाना दिमाग में बजता है”।
वीडियो देखते ही फैंस ने जमकर प्यार दिखाया। एक यूज़र ने लिखा, “इंडिया के सबसे प्यारे जीजाजी” बताया। एक अन्य फैन ने मज़ाक में कहा, “आप कितनी बार हमारा दिल जीतोगी जीजाजी?” वहीं एक भारतीय यूज़र ने लिखा, “आप हम भारतीयों से भी ज्यादा भारतीय हैं।”
इंडियन गाने और खाने के शौकीन हैं निक
प्रियंका चोपड़ा ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि निक को बॉलीवुड संगीत का बहुत शौक है। उन्होंने कहा, “कंसर्ट से पहले बॉलीवुड ट्रैक्स उनका हाइप म्यूजिक बन गए हैं। एक बार मैं शो से पहले उनके ड्रेसिंग रूम में गई और देखा कि वे बॉलीवुड गाने पर मस्ती कर रहे हैं। मैं सोच रही थी ‘ये क्या हो रहा है?’ और उन्होंने कहा, ‘हां बेब, ये मेरा हाइप म्यूजिक है!’”
निक ने Speaking with the Heart को भी बताया कि भारतीय खाना उनका फेवरेट है। उन्होंने कहा, “बटर चिकन, पनीर, साग पनीर, मसाला पनीर, रायता, नान और चिकन बिरयानी – ये सब हम हमेशा ऑर्डर करते हैं। अचार भी हर डिश के साथ होना चाहिए।” इससे पहले उन्होंने Today Magazine को बताया था कि पनीर उनके पसंदीदा भारतीय व्यंजनों में शामिल हो गया है।
