Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की तैयारी में है। पेड प्रीव्यू और एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म पहले दिन ही बड़ी ओपनिंग देने वाली है।
पेड प्रीव्यू में ताबड़तोड़ कमाई

फिल्म के पेड प्रीव्यू 18 मार्च शाम 5 बजे से शुरू हो रहे हैं। इससे पहले ही फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीव्यू से ही फिल्म 35 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है, जो ब्लॉक सीट्स के साथ 42 करोड़ के पार पहुंच गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये आंकड़ा जल्द ही 50 करोड़ तक पहुच सकता हैं।
एडवांस बुकिंग में छाई धुरंधर 2

ओपनिंग डे के लिए फिल्म ने देशभर में एडवांस बुकिंग के जरिए 40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। कुल मिलाकर करीब 99 लाख टिकट बिक चुके हैं और हजारों शो पहले ही हाउसफुल हो गए हैं। ओवरसीज में भी धुरंधर अपना जलवा दिखा रही है, रिपोर्टस के मुताबिक अब तक प्रिमियर शो से मेकर्स ने 20 करोड़ की कमाई कर ली है।
पहले दिन करेगी 200 करोड़ का कलेक्शन?

फिल्म की कमाई को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ पहले दिन दुनियाभर में ₹200 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी जो ओपनिंग डे पर यह रिकॉर्ड बनाएगी।
रातभर चलेंगे शोज

फैंस का क्रेज देखते हुए 19 मार्च को देर रात 2 बजे तक के शो रखे गए हैं। ये शो सुबह 6 बजे तक चलेंगे। 3 घंटे 49 मिनट लंबी फिल्म होने के बावजूद दर्शक रातभर जागकर इसे देखने को तैयार हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं किया गया, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
पैन इंडिया रिलीज का फायदा
इस बार फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हो रही है। यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
पहले पार्ट ने बदला था खेल
‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने सिर्फ हिंदी में रिलीज होकर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब इसका सीक्वल बड़े स्तर पर आ रहा है, जिससे उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। फिलहाल सभी की नजरें 19 मार्च पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ वाकई 200 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग कर पाती है या नहीं।









