Akshay Kumar: देशभर में गैस सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है। अब इसका असर आम जनता ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारों पर भी देखने को मिल रहा है। मुंबई में चल रही एलपीजी सिलेंडर की कमी के बीच अभिनेता अक्षय कुमार ने मजेदार बयान दिया जो चर्चा में आ गया है। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने पहले ही गैस सिलेंडर की कमी होने पर विकल्प चुन लिया है।
‘मेरी पत्नी ने दो इंडक्शन मंगवाए’
मंगलवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षय ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत के दौरान जब अक्षय कुमार से एलपीजी की कमी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने हल्के अंदाज़ में जवाब दिया- "देखिए अभी तक तो कोई समस्या नहीं है। लेकिन मेरी पत्नी ने कल ही दो इंडक्शन खरीदि लिए है। तो आप भी खरीद लीजिए।"
#AkshayKumar on Nationwide LPG Cylinder shortage 😅😂 -
— Random Cine Mood (@RandomCineMood) March 17, 2026
“My wife #TwinkleKhanna has Already ordered 2 Induction cooktops at Home…” 😅#BhoothBangla #Bollywood pic.twitter.com/neSBylnE5m
जब उनसे पूछा गया कि क्या ये इंडक्शन स्टोव उनके घर पहुंच गए हैं, तो अक्षय ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन इतना जरूर पता है कि उनकी पत्नी ने इन्हें ऑर्डर कर दिया है।
मुंबई में बढ़ी एलपीजी की समस्या
गौरतलब है कि मुंबई और आसपास के इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की कमी से आम लोगों और रेस्टोरेंट्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सप्लाई में बाधा के चलते कई घरों ने वैकल्पिक साधनों जैसे इंडक्शन, माइक्रोवेव और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
वैश्विक हालात का असर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है।









