haribhoomi hindi news
जैकलीन फर्नांडीज ने वाराणसी में मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि काशी आना उनके लिए आध्यात्मिक अनुभव रहा।

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) हाल ही में काशी पहुंची, जहां उन्होंने अपने पिता एलरॉय फर्नांडीज के साथ मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित की। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और मां को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान जैकलीन ने कहा कि उन्हें सनातन धर्म बहुत पसंद है और इसी वजह से वह काशी आकर मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित करना चाहती थी।

काशी में किया अस्थि विसर्जन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडीज रविवार को वाराणसी पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक वहां रही। वह शहर के ताज होटल वाराणसी में ठहरी और वहां से सीधे मणिकर्णिका घाट पहुंची। इसके बाद एक्ट्रेस पिता के साथ नाव से गंगा के बीच गई और वहां मां की अस्थियों का विसर्जन किया। पूरे अनुष्ठान के दौरान वह घाट पर हाथ जोड़कर बैठी रही और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई। 

यह भी पढ़े - 'क्वीन' एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का 76 की उम्र में निधन, बेटे के भावुक पोस्ट ने रुलाया

‘हमें सनातन धर्म बहुत पसंद है’

अस्थि विसर्जन के बाद जैकलीन ने कहा कि काशी आकर गंगा में मां की अस्थियां विसर्जित करना उनके लिए एक महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा, “हमें सनातन धर्म बहुत पसंद है। इसलिए हम अपनी मां की अस्थियां लेकर काशी आए। गंगा के पवित्र जल में अस्थि विसर्जन करना हमारी मां के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”

अप्रैल 2025 में हुआ था मां का निधन

जैकलीन की मां किम फर्नांडीज (Kim Fernandez) का 6 अप्रैल 2025 को निधन हो गया था। उन्हें हार्ट स्ट्रोक आने के बाद मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहां वह करीब 13 दिनों तक आईसीयू में रही।

यह भी पढ़े - 41 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी? शादी 10 साल बाद आई गुड न्यूज! जल्द होगी गोदभराई

7