Logo
नवी मुंबई के पनवेल में Jannat Zubair Rahmani और उनके भाई अयान के साथ हाईवे पर मारपीट और पीछा करने की घटना सामने आई। दोनों सुरक्षित हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Jannat Zubair Attacked: टीवी और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर के साथ नवी मुंबई के पनवेल हाईवे पर एक डरावनी घटना हुई। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार का पीछा किया और बाद में उन्हें रोककर धक्का-मुक्की और मारपीट की। 

क्या हुआ था?

बताया जा रहा है कि जन्नत और अयान कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। बाद में उन्हें रोककर धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। इस घटना में दोनों को हल्की चोटें भी आई।

यह भी पढ़े - Nora Fatehi के गाने पर बवाल: रिलीज के 2 दिन बाद ‘सरके चुनर तेरी सरके’ यूट्यूब से हटा; लिरिक्स और डांस स्टेप्स पर भड़के लोग

टीम का बयान

जन्नत की टीम ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर कहा कि यह घटना बेहद परेशान करने वाली थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। टीम ने यह भी साफ किया कि जन्नत और अयान अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई है। आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

फैंस से अपील

जन्नत की टीम ने फैंस से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि वाली खबरें शेयर न करें। उन्होंने कहा कि सही अपडेट केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

जन्नत के करियर की झलक

जन्नत जुबैर टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत की और बाद में ‘तू आशिकी’ जैसे शो से लोकप्रियता हासिल की। आज वो सोशल मीडिया पर भी बड़ी इंफ्लुएंसर हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़े - 'बेहुदा लिरिक्स...वल्गर गाना' नोरा फतेही के नए गाने पर बुरी तरह भड़के लोग, अरमान मलिक बोले- 'इतना गिर गए...'

7