Nora Fatehi Song: एक्ट्रेस नोरा फतेही के डांस मूव्स और गाने अक्सर हिट रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक नया डांसर नंबर 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। यह गाना कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का हिस्सा है, जिसमें संजय दत्त भी नजर आते हैं। गाने के लिरिक्स को लेकर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
जहां कुछ लोग नोरा के डांस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इसके बोल और डांस मूव्स को ‘वल्गर’ बताते हुए कड़ी आलोचना की है।
रिलीज होते ही विवाद में आया गाना
गाने का लिरिकल वीडियो रविवार को जारी किया गया, जिसके बाद इसके बोल और प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। वीडियो में नोरा फतेही डांस बार जैसे सेटअप में कई बैकअप डांसर्स के साथ परफॉर्म करती नजर आती हैं।
हालांकि गाने के सामने आते ही कई दर्शकों ने इसके डबल मीनिंग शब्दों और बोल्ड डांस स्टेप्स पर आपत्ति जताई। यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए इसे ‘अश्लील’ और ‘सस्ता’ बताया। कुछ लोगों ने तो इस गाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी कर दी।
अरमान मलिक ने भी जताई नाराजगी
गाने को लेकर आलोचना सिर्फ दर्शकों तक सीमित नहीं रही। मशहूर गायक अरमान मलिक ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा- "यह गाना मेरी टाइमलाइन पर आया तो यकीन ही नहीं हुआ कि मैंने सही सुना है। कमर्शियल सॉन्गराइटिंग का स्तर अब एक नए निचले स्तर पर पहुंच गया है।"
This showed up on my timeline and I had to replay it just to make sure I heard it right. Sad to see commercial songwriting hit a new low.. https://t.co/BMMABqblnW
— ARMAAN ✦ (@ArmaanMalik22) March 16, 2026
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह सचमुच शब्दों में बयान नहीं कर पा रहे कि यह गाना सुनकर उन्हें कैसा लगा।
I am genuinely at a loss of words. Wish I could unhear it 🙉 https://t.co/HpXAplbGIn
— ARMAAN ✦ (@ArmaanMalik22) March 16, 2026
गाने में संजय दत्त की झलक
वीडियो में संजय दत्त भी नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर गाने के थंबनेल में उनकी मौजूदगी प्रमुख रूप से दिखाई गई है। कुछ दर्शकों ने इस पर भी निराशा जताई और कहा कि उन्हें संजय दत्त से ऐसी उम्मीद नहीं थी।
‘सरके चुनर तेरी सरके’ को सिंगर मांगलि ने गाया है। इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और संगीत अर्जुन जान्या ने तैयार किया है।
फिल्म KD: The Devil का निर्देशन प्रेम ने किया है और इसे केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।









