Logo
नोरा फतेही का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाना डिलीट होने के बाद भी लगातार इसे बैन करने की मांग की जा रही है, इस गाने को लिखने वाले रकीब आलम ने कई खुलासे किए है।

Nora Fatehi New Song: फिल्म KD: The Devil का नया गाना ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। इस गाने के बोल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने इसे डबल मीनिंग और अश्लील बताया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए NHRC ने भी फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है। इसी बीच गाने के हिंदी लिरिक्स से जुड़े लिरिसिस्ट रकीब आलम ने पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मैंने गाना नहीं लिखा: रकीब आलम

रकीब आलम का कहना है कि उन्होंने यह गाना लिखा ही नहीं है। उनके मुताबिक यह कन्नड़ वर्जन का वर्ड टू वर्ड ट्रांसलेशन है। उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने उनसे कहा था कि गाने को कन्नड़ में जैसे लिखा गया है, उसी तरह हिंदी में ट्रांसलेट कर दें।

रकीब के मुताबिक उन्होंने डायरेक्टर को पहले ही चेतावनी दी थी कि इस तरह के बोल सेंसर से पास नहीं होंगे। लेकिन डायरेक्टर का कहना था कि वो इसे संभाल लेंगे।

यह भी पढ़े - Nora Fatehi के गाने पर बवाल: रिलीज के 2 दिन बाद ‘सरके चुनर तेरी सरके’ यूट्यूब से हटा; लिरिक्स और डांस स्टेप्स पर भड़के लोग

डायरेक्टर को चाहिए थी कॉन्ट्रोवर्सी!

nora fatehi new song controversy
nora fatehi new song controversy

रकीब आलम ने दावा किया कि डायरेक्टर चाहते थे कि गाने को लेकर विवाद हो। उनके अनुसार, “मैंने सिर्फ अनुवाद किया था, लेकिन उसे ज्यों का त्यों फिल्म में डाल दिया गया। अब विवाद हो रहा है तो मेरा नाम इसमें जोड़ दिया गया है।” उन्होंने यह भी बताया कि अब गाने का नया वर्जन लिखा जा रहा है और इसे दोबारा रिकॉर्ड करने की तैयारी है।

‘बोतल और अचार’ शब्दों पर जोर

रकीब आलम ने बातचीत में यह भी कहा कि डायरेक्टर गाने में कुछ खास शब्दों को शामिल करने पर जोर दे रहे थे। उनका कहना है कि डायरेक्टर बार-बार ‘बोतल’ और ‘अचार’ जैसे शब्दों को गाने में रखने की बात कर रहे थे, जबकि उन्होंने खुद इस तरह के बोलों पर आपत्ति जताई थी।

यह भी पढ़े -  'बेहुदा लिरिक्स...वल्गर गाना' नोरा फतेही के नए गाने पर बुरी तरह भड़के लोग, अरमान मलिक बोले- 'इतना गिर गए...'

रिलीज के बाद शुरू हुआ विवाद

गाना 15 मार्च को रिलीज हुआ था। जिसके कुछ समय बाद यूजर्स ने इसके बोल को लेकर आपत्ति जतानी शुरू कर दी। कई लोगों ने इसे अश्लील बताया। रिलीज के दो दिन बाद ही 17 मार्च की सुबह तक इस गाने को प्लेटफॉर्म से हटा दिया। 

डांस स्टेप्स पर भी उठे सवाल

गाने का एक हुक स्टेप, जिसमें वह पल्लू गिराकर उसे उठाती नजर आती हैं, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसे लेकर कई लोगों ने इसे अश्लील और आपत्तिजनक बताया।

यह भी पढ़े - जैकलीन फर्नांडीज ने काशी में किया मां का अस्थि विसर्जन, बोली - हमें सनातन धर्म बहुत पसंद

7