Logo
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के लखनऊ रिसेप्शन में CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे। कुलदीप ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। समारोह में गौतम गंभीर, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा भी शामिल हुए।

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के शादी के रिसेप्शन में मंगलवार को लखनऊ में खास नज़ारा देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब समारोह में पहुंचे तो कुलदीप यादव ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रोल्स-रॉयस विंटेज कार में पहुंचे दूल्हा-दुल्हन 
रिसेप्शन के लिए कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका सिंह के साथ रोल्स-रॉयस की 1960 मॉडल विंटेज कार में सवार होकर लखनऊ के होटल द सेंट्रम पहुंचे। यह खास कार दिल्ली से मंगवाई गई थी।

दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। कुलदीप यादव ने ब्लैक बंदगला सूट पहना था, वंशिका सिंह क्रीम कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। 

कुलदीप यादव की वेडिंग रिसेप्शन के वीडियो 

CM योगी ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारी सुरक्षा के बीच समारोह में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को फूलों का गुलदस्ता देकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान कुलदीप यादव ने उनके पैर छूकर सम्मान प्रकट किया। यह पल वहां मौजूद मेहमानों और कैमरों में कैद हो गया।

क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे पहुंचे 
रिसेप्शन में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। इनमें शामिल हैं:

  • टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर
  • पूर्व ओपनर शिखर धवन
  • ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ
  • समारोह में करीब 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

रिसेप्शन में पहुंचे राजीव शुक्ला 
लखनऊ में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के शादी के रिसेप्शन में पहुंचे BCCI के उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि कुलदीप ने भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा, “आज उनका शादी का रिसेप्शन यहां आयोजित हो रहा है और हम सभी उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। कुलदीप बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वहीं, 28 मार्च से IPL भी शुरू होने जा रहा है और इसका पूरा शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।”

मसूरी में हुई थी शादी
कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। यह शादी उत्तराखंड के मसूरी स्थित वेलकमहोटल द सेवॉय में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुई थी।

इस समारोह में कई क्रिकेटर्स भी पहुंचे थे, जिनमें युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, आरपी सिंह और पीयूष चावला जैसे नाम शामिल हैं।

7