Logo
Nora Fatehi New Song: कोन्ट्रोवर्सी से घिरा नोरा फतेही का नया गाना, सोशल मीडिया यूजर्स ने गाने के बोल और डांस स्टेप्स को बताया अश्लील। अब मेकर्स ने हाटाया वीडियो।

Nora Fatehi New Song: अपकमिंग फिल्म KD: The Devil का गाना ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया। गाने में नोरा फतेही (Nora Fatehi) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) नजर आए थे। सोशल मीडिया पर लिरिक्स और डांस स्टेप्स को लेकर तेज आलोचना के बाद मेकर्स ने यह गाना यूट्यूब से हटा दिया है। हालाकि इस गाने के तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ वर्जन अभी भी यूट्यूब पर उपलब्ध हैं।

रिलीज के बाद शुरू हुआ विवाद

गाना 15 मार्च को रिलीज किया गया था। शुरुआत में इसके रंगीन विजुअल्स और डांस की वजह से यह तेजी से वायरल हुआ। हालांकि कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसके बोल को लेकर आपत्ति जतानी शुरू कर दी। कई लोगों ने इसे अश्लील और घटिया बताया।

यह भी पढ़े - 'बेहुदा लिरिक्स...वल्गर गाना' नोरा फतेही के नए गाने पर बुरी तरह भड़के लोग, अरमान मलिक बोले- 'इतना गिर गए...'

17 मार्च को यूट्यूब से हटाया गया गाना

nora fatehi new song removed
nora fatehi new song removed

रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 मार्च तक यह गाना यूट्यूब पर उपलब्ध था। लेकिन 17 मार्च की सुबह तक इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। अब जब इस गाने के लिंक को खोला जाता है तो वहां 'वीडियो उपलब्ध नहीं है' दिखाई देता है।

डांस स्टेप्स और लिरिक्स पर उठे सवाल

विवाद का सबसे बड़ा कारण गाने की शुरुआती लाइनें बनी। कुछ लोगों का कहना है कि इसमें डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। गाने में नोरा फतेही को घाघरा-चोली में परफॉर्म करते हुए दिखाया गया है।

गाने का एक हुक स्टेप, जिसमें नोरा पल्लू गिराकर उसे उठाती नजर आती हैं, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग अश्लील और आपत्तिजनक बता रहे है।

यह भी पढ़े - सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम, अब इस टाइटल से रिलीज होगी फिल्म

7