Logo
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की अनुभवी अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन हो गया। 76 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। नवनींद्र ने कंगना रनौत के साथ फिल्म 'क्वीन' में अहम भूमिका निभाई थी।

Navnindra Behl Death: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की अनुभवी अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन हो गया है। 76 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। नवनींद्र फिल्म क्वीन में कंगना रनौत के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वह टीवी सीरियल इश्कबाज में दादी का किरदरा निभाकर घर-घर पहचानी गई थीं।

अभिनेत्री के बेटे कनु बहल ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसपर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। 

बेटे ने शेयर किया भावुक पोस्ट

नवनींद्रा बहल के बेटे और फिल्ममेकर कनु बहल ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट साझा कर अपनी मां को याद किया। उन्होंने लिखा, “मेरी ताकत, मेरा विश्वास, मेरा प्यार… मम्मा, आप शांति से जाओ। जब तक आप मुझे फिर जन्म नहीं देतीं, मेरी आंखें हमेशा आपकी मुस्कान को ढूंढती रहेंगी…”

ये भी पढ़ें- Jannat Zubair Attacked: दिन-दहाड़े हाईवे पर जन्नत और अयान पर हमला, कार रोककर की मारपीट; टीम बोली - दोनों सुरक्षित

इंडस्ट्री ने जताया शोक

उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने दुख जताया। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और डायरेक्टर अनुराग कश्यप समेत कई हस्तियों ने कनु बहल को सांत्वना दी और दिवंगत अभिनेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें- सलमान के पिता सलीम खान की सेहत में सुधार: एक महीने बाद आज अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज; ब्रेन हेमरेज की हुई थी सर्जरी

इन सीरियल-फिल्मों से मिली खास पहचान

नवनींद्रा बहल को खास तौर पर 'क्वीन' में उनके छोटे लेकिन यादगार किरदार के लिए जाना जाता है, जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा उन्होंने 'माचिस', 'ओए लकी लकी ओए', और 'खुफिया' जैसी फिल्मों में भी काम किया।

Navnindra Behl
Navnindra Behl

चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में नवनींद्रा बहल ने टीवी और फिल्मों दोनों में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी फिल्मों और मिनी सीरीज से की थी। टीवी शो 'इश्कबाज़' में निभाया गया उनका ‘कल्याणी सिंह ओबेरॉय’ का किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा।

सिर्फ अभिनय ही नहीं, नवनींद्रा बहल एक लेखिका और निर्देशक भी थीं। उन्होंने तपिश, आतिश, वो लड़की और विजी जैसी कई टीवी फिल्मों और सीरीज को लिखा और निर्देशित किया।

7