Salim Khan Health Update: सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीन राइटर और सलीम खान की सेहत से जुड़ी एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें आज (17 मार्च) छुट्टी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के लिलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और अब उनकी सेहत में काफी सुधार देखने को मिला है।
एक महीने से अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सलीम खान को अस्पताल लाया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया कि उन्हें मामूली ब्रेन हेमरेज हुआ था। उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत एक विशेषज्ञ टीम बनाई और लगातार निगरानी में रखा।
ब्रेन हेमरेज की हुई सर्जरी
इलाज के दौरान सलीम खान की डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) नाम की प्रक्रिया की गई। डॉक्टरों ने बाताय कि यह कोई बड़ी सर्जरी नहीं, बल्कि एक एडवांस इमेजिंग तकनीक है, जिससे दिमाग की रक्त वाहिकाओं की स्थिति को समझा जाता है। सीनियर डॉक्टरों के मुताबिक, हेमरेज बहुत छोटा था और समय पर इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में आ गई।
ये भी पढ़ें- ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नहीं मिली श्रद्धांजलि, हेमा मालिनी बोली - ‘यह ऑस्कर के लिए शर्म की बात’

रिकवरी में समय लगा, लेकिन हालत स्थिर
डॉक्टरों ने शुरुआत में ही कहा था कि उम्र के कारण रिकवरी में थोड़ा समय लगेगा। हालांकि, लगातार इलाज और निगरानी के बाद उनकी हालत स्थिर हो गई। कुछ समय तक उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन धीरे-धीरे उनकी स्थिति में सुधार होता गया।
आमिर, शाहरुख समेत सेलेब्स ने लिया हाल-चाल
इस मुश्किल वक्त में सलमान खान समेत पूरा खान परिवार उनके साथ मौजूद रहा। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और दुआएं कीं।
हाल ही में अखिलेश यादव ने सलमान खान से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की।









