Delhi Jal Board: राजधानी दिल्ली में 18 और 19 मार्च को शहर के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसकी सूचना दिल्ली जल बोर्ड ने अपने x हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जारी किए गए अलर्ट में कहा गया है कि भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना होने वाली सफाई के कारण 18 और 19 मार्च को शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
!!Water Alert!!
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) March 17, 2026
Due to the annual flushing programme of UGR and Booster Pumping Stations, water supply will be affected on 18 March and 19 March, 2026 in several areas of Delhi.
Residents are advised to store adequate water in advance.
We regret the inconvenience caused and… pic.twitter.com/RC09BHvGwR
18 मार्च को नहीं आएगा इन इलाकों में पानी
- दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जारी किए अलर्ट के मुताबिक, 18 मार्च को एपी ब्लॉक पीतमपुरा बीपीएस, नेहरू कैंप जेजेसी, 748 शिवाजी एनक्लेव और हमीरपुर बीपीएस में बुधवार को पानी नहीं आएगा।
- 204/240 मादीपुर, सेक्टर A-5, A-6, A-7, A-8 , A-10 नरेला डीडीए क्षेत्र और पप्पू कॉलोनी में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
- जैन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, शाहबाद एक्सटेंशन और प्रहलाद विहार के इलाके में भी पानी की समस्या रहेगी। इसके अलावा रोहिणी सेक्टर 28, 29, 34, और 35 में भी पानी की बुधवार को पानी नहीं आएगा।
19 मार्च को दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
- दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दिए गए अलर्ट के मुताबिक राजधानी में 19 मार्च को शहर के इन इलाको में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी, जिनमें एसी ब्लॉक और एडी ब्लॉक शालीमार बाग बीपीएस शामिल हैं। गुरुवार यहां पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
- इसके अलावा फेज-2 मेट्रो विहार, आदर्श नगर, पप्पू कॉलोनी और सेक्टर A-5 पॉकेट-8 नरेला के लोगों को गुरुवार को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
- शाहबाद एक्सटेंशन, प्रहलाद विहार, और जैन कॉलोनी में भी गुरुवार को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
- पॉकेट-5 सेक्टर 35 रोहिणी, सेक्टर 28, 29, 34 ,35 और गुप्ता कॉलोनी के लिए भी पानी की आपूर्ति का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सेक्टर 7 और 8 रोहिणी, पॉकेट 6 सेक्टर 35 रोहिणी में गुरुवार को पानी की समस्या रहेगी।
जल बोर्ड ने दी सलाह
दिल्ली जल बोर्ड ने अलर्ट के साथ-साथ इन इलाकों के लोगों को एक सलाह भी दी है। जल बोर्ड ने इन लोगों को सलाह दी है कि जरुरत के हिसाब से पहले से ही पानी भरकर रख लें। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से कहा गया कि वह आपात स्थिति में टैंकर के लिए कॉल भी कर सकते हैं।









