Ghaziabad Rape Case: गाजियाबाद में 4 साल की मासूम बच्ची का दुष्कर्म करके उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची बीते दिन घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे काफी खोजा लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं लगा। परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी, और कुछ घंटों बाद बच्ची का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बीती शाम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, लेकिन अचानक बच्ची लापता हो गई थी। परिजन ने आसपास के पड़ोस और इलाको में बच्ची को खोजना शुरू कर दिया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला।
परिजन ने पुलिस को मामले की शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस को रात करीब साढ़े 7 बजे सूचना मिली कि खेत में एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद परिजनों को शव की पहचान कराने के लिए मौके पर बुलाया गया, जिसकी उन्होंने अपनी बेटी के तौर पर पहचाना।
VIDEO | Ghaziabad: A four-year-old girl has been found dead in a vacant field.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 17, 2026
DCP City Dhaval Jaiswal says, "On Monday night, the body of a four-year-old girl in an empty field was recovered. The family has accused a young man living in the neighbourhood of luring the girl away… pic.twitter.com/h8JzT8lUhP
आरोपी ने पुलिस से क्या कहा ?
परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक गौरव प्रजापति पर बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी गौरव प्रजापति का कहना है कि वह बच्ची को अपने साथ टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था। वहीं पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।








