Ali Larijani killed: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इजरायली अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि इजरायल ने ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (SNSC) के सचिव और दिग्गज नेता अली लारीजानी (Ali Larijani) को एक हवाई हमले में निशाना बनाया है।
हमले में लारीजानी की स्थिति पर सस्पेंस
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एयरस्ट्राइक रातों-रात ईरान में की गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले में लारीजानी की मौत हुई है या वे केवल घायल हुए हैं। इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की है, वहीं ईरानी अधिकारियों ने शुरुआती तौर पर इन दावों को खारिज किया है।
कौन हैं अली लारीजानी?
अली लारीजानी ईरान की राजनीति के 'भीष्म पितामह' माने जाते हैं और सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बेहद करीबी सलाहकार हैं। वे ईरान की संसद के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव हैं, जो देश की रक्षा और परमाणु नीतियों को आकार देने वाली सबसे बड़ी संस्था है। लारीजानी ने अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता और रूस-चीन के साथ रणनीतिक संबंधों को संभालने में मुख्य भूमिका निभाई है।
18वें दिन भी जारी है 'Epic Fury'
इजरायल और अमेरिका का ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान (कोडेनम: Operation Epic Fury और Roaring Lion) आज 18वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस अभियान के तहत ईरान के कई वरिष्ठ IRGC कमांडरों और महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हालिया दावों में तो यहाँ तक कहा गया है कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई भी हमलों की जद में आए हैं।
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता यह तनाव अब एक पूर्ण परमाणु युद्ध की आशंका पैदा कर रहा है।









