Logo
Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद हाईवे पर एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के शव को पूरी रात वाहनों ने कुचला जिससे उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है।

Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद के कौशांबी से एक दिला दहला देनी वाली सड़क की हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला रविवार रात को डीएमई पर गाजीपुर से पहले दिल्ली से मेरठ जाने वाली लाइन में हादसे का शिकार हो गई। हैरानी की बात यह कि इस दौरान पूरी रात गाड़ियां और अन्य वाहन महिला की लाश को कुचलतीं रहीं। बताया जा रहा है कि सुबह तक सड़क पर महिला की लाश के सिर्फ अवशेष ही बचे थे। इसके बाद सोमवार को इस हादसे की सूचना 5 बजे के आसपास पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव के अवशेषों के समेट कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि महिला की पहचान और हादसा कैसे हुआ इसका पता लग सके। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसा रविवार रात को हुआ था और सुबह तक सैकड़ों वाहनों ने महिला के शव को कुचल दिया। इसी दौरान सुबह 5 बजे के आसपास किसी ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी और पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सिर्फ महिला के अवशेष मिले। इसके बाद पुलिस की टीम ने किसी तरह से उन अवशेषों को समेट कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, घटनास्थल पर मिले कपड़ों से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव महिला का होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि महिला की पहचान और हादसे की पुष्टि की जा सके। उन्होंने आगे कि इसके अलावा अभी तक किसी ने भी पुलिस में लापता होने की भी कोई शिकायत नहीं दी है। एसीपी ने बताया कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

7