Logo
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में रैली को संबोधित किया। दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद उन्होंने गोवा में पहली बार रैली को संबोधित किया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज नॉर्थ गोवा के पंजिम में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां आम आदमी पार्टी को कट्टर ईमानदार पार्टी बताया, वहीं बीजेपी पर विरोधियों को साजिश के तहत जेल में डालने का आरोप जड़ दिया। उन्होंने कहा कि जनता के सामने बीजेपी की सच्चाई सामने आ रही है। आगे जनता उनकी झूठ की राजनीति पर भरोसा नहीं करेगी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप का नेतृत्व अग्निपरीक्षा से निकलकर आया है। इतिहास गवाह है कि जब हम सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं तो हमें अग्निपरीक्षा देनी पड़ती है। सच्चाई के मांग पर चलना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को पिछले चार पांच सालों से बदनाम करने की कोशिश की गई। हम पर आरोप लगाए गए कि केजरीवाल ने शराब घोटाला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें भ्रष्ट साबित करने के लिए हम पर रेड भी डाली गईं। लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं मिला। 

उन्होंने आगे कहा कि हमें बदनाम करके जेल में डाल दिया गया। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से कहा गया कि केजरीवाल को छोड़कर भाजपा में आ जाओ, लेकिन हमारा एक भी व्यक्ति टूटा नहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी भले ही साजिश रचे, लेकिन आखिरकार न्याय की जीत होती है। 

आतिशी ने भी लगाए आरोप 

गोवा प्रभारी और दिल्ली में विपक्ष की नेता आतिशी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गोवा में विधायकों की सैलरी 25,000 हजार रुपये है, लेकिन बीजेपी के विधायकों की संपत्ति कई गुना बढ़ गई है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की संपत्ति 10 साल में 9 गुना बढ़ गई। जो पैसा सड़कों और बस सेवाओं पर खर्च होना चाहिए था, अस्पतालों को सुधारने में लगना चाहिए था, वही पैसा इनके घर और रिसॉर्ट बनाने में लग गया।

समाप्त

7