Navratri 2026: नवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है। इस दौरान पूरे देश में भक्ति और आस्था का माहौल होता है। इन नौ दिनों में दुर्गा मां के नौ रूपों की पूजा होती है। इस दौरान भक्त लोग पूरी श्रद्धा के साथ मां की भक्ति में लीन होते हैं। लोग इन नौ दिनों में माता के मंदिर में जाकर उनकी आराधना करते हैं। लेकिन अगर आप दिल्ली या फिर उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं तो आज हम आपको माता रानी के 3 ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे जहां भक्तों का मां के दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ता है। चलिए आइए बताते हैं दिल्ली एनसीआर के माता रानी के उन 3 मंदिरों के बारे में जहां नवरात्रि के पावन अवसर पर दर्शन करना काफी शुभ माना जाता है।
कालकाजी मंदिर दिल्ली
दिल्ली के सबसे प्राचीन मंदिरों की बात हो और उनमें मां कालकाजी के मंदिर का जिक्र न हो तो यह लिस्ट अधूरी रह जाती है। प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक दिल्ली के मां कालकाजी के मंदिर को नवरात्रि में विशेष रूप से सजाया जाता है। यहां मां दुर्गा की काली रूप में पूजा की जाती है और यहां नवरात्रि में लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं। यहां नौ दिनों तक भजन कीर्तन और आरती का विशेष आयोजन होता है।
शीतला माता मंदिर गुरुग्राम
गुरुग्राम में मौजूद शीतला माता का मंदिर भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां नवरात्रि में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। भक्तों और धर्मज्ञाता लोगों को ऐसा मानना है कि यहां मां दुर्गा की पूजा माता शीतला देवी के रूप में होती है। इस मंदिर में नवरात्रि के समय में सुबह के समय भक्तों की काफी लंबी लाइनें लगती हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह और श्रद्धालुओं का भक्तिमयी माहौल देखने लायक होता है।
झंडेवालान मंदिर दिल्ली
राजधानी दिल्ली का विख्यात झंडेवालान मंदिर नवरात्रि के दौरान आस्था का एक बड़ा केंद्र बन जाता है। यहां मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त गढ़ पहुंचते हैं। यहां 9 दिनों के लिए मंदिर में विशेष आरती, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।










