Logo
Super Car: सुपरकार मेकर फेरारी ने नई Ferrari 849 Testarossa को कई एडवांस फीचर्स से लैस किया है। इसमें 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो लगभग 1030 हॉर्सपावर की ताकत देगा।

Super Car: भारत में लग्जरी और सुपरकार सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच इटली की मशहूर सुपरकार निर्माता कंपनी Ferrari ने भारतीय बाजार में अपनी नई दमदार सुपरकार Ferrari 849 Testarossa को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह कार कंपनी की लोकप्रिय सुपरकार Ferrari SF90 Stradale की जगह लेने वाली नई हाई-परफॉर्मेंस मॉडल के रूप में सामने आई है। शानदार डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहद पावरफुल इंजन के साथ यह सुपरकार ऑटोमोबाइल प्रेमियों के बीच काफी चर्चा में है।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

  • Ferrari 849 Testarossa में कंपनी ने बेहद शक्तिशाली इंजन दिया है। इसमें 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई हैं, जो मिलकर इस सुपरकार को लगभग 1030 हॉर्सपावर की ताकत देती हैं।
  • इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो स्मूथ और बेहद तेज गियर शिफ्टिंग सुनिश्चित करता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कार सिर्फ 2.25 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं 0 से 200 किमी/घंटा की स्पीड हासिल करने में इसे करीब 6.3 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 330 किमी/घंटा बताई गई है, जो इसे दुनिया की तेज सुपरकारों में शामिल करती है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Ferrari ने इस सुपरकार को कई एडवांस फीचर्स से लैस किया है। इसमें 16-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, सात स्पीकर वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, प्रीमियम इंटीरियर और एलईडी हेडलाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा कार का केबिन पूरी तरह ड्राइवर-फोकस्ड डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।

Ferrari 849 Testarossa का प्राइस 
भारत में Ferrari 849 Testarossa की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10.37 करोड़ रुपये रखी गई है। हालांकि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइजेशन करवाते हैं तो इसकी कीमत और भी बढ़ सकती है। शानदार डिजाइन, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस के साथ Ferrari की यह नई पेशकश भारतीय सुपरकार बाजार में बड़ा आकर्षण बनने वाली है।

(मंजू कुमारी)

7