Logo
Toll Tax: फास्टैग एनुअल पास स्कीम को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। देश में अब तक 52 लाख से ज्यादा वाहन मालिक इसे यूज कर रहे हैं। FASTag Annual Pass 31 मार्च तक पुराने रेट ₹3,000 पर खरीदा जा सकता है।

Toll Tax: अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं और फास्टैग (FASTag) का एनुअल पास इस्तेमाल करते हैं, तो अगले महीने से आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने FASTag Annual Pass की कीमत में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। अब तक इस पास के लिए कार मालिकों को ₹3,000 सालाना भुगतान करना पड़ता था, लेकिन 1 अप्रैल से इसकी कीमत बढ़कर ₹3,075 हो जाएगी। यानी इसमें करीब 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव से टोल प्लाजा क्रास करने वाले लाखों वाहन मालिकों की जेब ढीली होगी।

क्या है FASTag Annual Pass

  • देश के लगभग सभी टोल प्लाजा पर FASTag सिस्टम लागू हो चुका है। इसके साथ सरकार ने नियमित हाईवे यात्रियों के लिए FASTag Annual Pass का विकल्प भी दिया था। यह पास खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अक्सर नेशनल हाईवे पर यात्रा करते हैं।
  • इस पास की मदद से वाहन चालक को बार-बार टोल भुगतान की चिंता नहीं रहती और कई टोल प्लाजा पर बिना रुके तेज़ी से यात्रा करना संभव हो जाता है। जानकारी के मुताबिक देशभर में करीब 200 टोल प्लाजा इस पास के दायरे में आते हैं, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलती है।

हर साल क्यों बढ़ती है कीमत
सरकार ने इस योजना की शुरुआत के समय ही साफ कर दिया था कि इसकी कीमतों की हर साल समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार टोल दरों में बदलाव के लिए एक तय फॉर्मूला अपनाया जाता है और उसी के आधार पर हर साल कीमतों में संशोधन किया जाता है। इस बार भी उसी प्रक्रिया के तहत 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

कितने लोग कर रहे इस्तेमाल
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस योजना को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक 52 लाख से ज्यादा वाहन मालिक FASTag Annual Pass का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे यह योजना नियमित हाईवे यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है।

31 मार्च तक पुरानी कीमत का मौका
अगर आप FASTag Annual Pass खरीदने का सोच रहे हैं तो 31 मार्च तक इसे पुराने रेट ₹3,000 में खरीदा जा सकता है। इसके बाद 1 अप्रैल से नया रेट ₹3,075 लागू हो जाएगा। इसलिए जो लोग अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, उनके लिए समय रहते पास खरीदना फायदेमंद हो सकता है।

 (मंजू कुमारी)

7