Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर अपनी धार्मिक आस्था को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के नए नियम, जिसके तहत अब कुछ श्रद्धालुओं को दर्शन से पहले एफिडेविट देना होगा।
चारधाम यात्रा से पहले नया नियम
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। इससे पहले बद्री-केदार मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है। अब गैर-हिंदू श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले अपनी आस्था साबित करने के लिए एफिडेविट देना होगा।
क्या सारा को भी देना होगा एफिडेविट?
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने साफ कहा है कि जो भी सनातन धर्म में आस्था रखता है, वह एफिडेविट देकर दर्शन कर सकता है। ऐसे में अगर सारा अली खान भी केदारनाथ जाना चाहती हैं, तो उन्हें भी यह प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है।
सारा की आस्था से सब वाकिफ
सारा अली खान अक्सर केदारनाथ और अन्य मंदिरों में दर्शन करने जाती हैं। उनके लिए केदारनाथ सिर्फ एक तीर्थ नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव बन चुका है। वो हर साल यहां पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन करती हैं।
‘केदारनाथ’ फिल्म से जुड़ा खास रिश्ता
साल 2016 में फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान सारा का इस धाम से गहरा जुड़ाव बना। तभी से उन्होंने यहां आने की परंपरा बना ली।
कंगना बोली - सत्य लिखने में क्या घबराहट
#WATCH | " Sab sanatani hain...Yahan jo bhi hain sanatani hain...Wo bhi sanatani hai, so why fear in writing down the truth," says BJP MP Kangana Ranaut, on reports of Badrinath, Kedarnath Temple Committee Chairman asking actor Sara Ali Khan to submit an affidavit to offer… pic.twitter.com/Zz5V4bsnai
— ANI (@ANI) March 18, 2026
कंगना ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बारे में बात करते हुए कहा कि, "सब सनातनी हैं। यहां पर जो भी है, सब सनातनी है। क्योंकि हमारा जब जन्म हुआ है..सनातन मतलब जिसका न आदी है न अंत। सारे धर्म हजार, पन्द्रह सौ साल पुराने हैं। सनातन ही है जो सत्य है। तो वो भी सनातनी ही है। अब उनको।" सत्य लिखने में क्या घबराहट है?
सारा का पुराना बयान फिर वायरल
इस बीच सारा का एक पुराना बयान भी चर्चा में है। उन्होंने कहा था कि “केदारनाथ की मेरी यात्रा निजी है, इससे किसी और का कोई लेना-देना नहीं है।” उन्होंने खुद को भारतीय बताते हुए धर्म से ऊपर अपनी सोच रखी थी।
नए नियम के बाद अब सवाल यह है कि क्या सारा अली खान एफिडेविट देकर अपनी आस्था साबित करेंगी या कोई और रास्ता अपनाएंगी। फिलहाल, इस पर एक्ट्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़े - Sarke Chunar Song: 'अश्लील, डबल मीनिंग लिरिक्स...' Nora Fatehi के गाने पर बरसा NHRC, मांगा CBFC से जवाब









