Powerbeats Pro 2 Nike Edition Launched: Beats और Nike ने मिलकर अपने स्पेशल Powerbeats Pro 2 Nike Special Edition ईयरबड्स लॉन्च किए है, जो खासतौर पर फिटनेस और वर्कआउट के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इसमें सिक्योर-फिट ईरहुक्स, स्वेट और वाटर रेसिस्टेंस, और फिटनेस ट्रैकिंग सपोर्ट शामिल है। ये ईयरबड्स Apple H2 चिप के साथ आते हैं और इसमें Active Noise Cancellation (ANC) और Transparency मोड भी है। भारत में ये ईयरबड्स ₹29,900 में उपलब्ध होंगे और 20 मार्च से ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं।
यह स्पेशल एडिशन Volt और Matte Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और चार्जिंग केस में Qi-compatibile वायरलेस चार्जिंग और USB Type-C सपोर्ट दिया गया है। 10 घंटे तक का प्लेबैक बैकअप और 45 घंटे का चार्जिंग केस बैकअप इसे लंबी अवधि की वर्कआउट या आउटडोर एक्टिविटी के लिए परफेक्ट बनाता है।
Nike Powerbeats Pro 2 कीमत और उपलब्धता
Nike Powerbeats Pro 2 Special Edition की भारत में कीमत ₹29,900 रखी गई है। यह ईयरबड्स 20 मार्च से ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। ईयरबड्स में डुअल ब्रांडिंग है- एक यूनिट पर Beats “b” लोगो और दूसरी यूनिट पर Nike Swoosh। इसमें आपको Volt और Matte Black कलर ऑप्शन मिलते है। चार्जिंग केस में Volt स्प्लैटर डिज़ाइन और Nike ब्रांडिंग भी दी गई है।
ये भी पढ़े-ः Oppo का नया सस्ता 5G फोन लॉन्च: 6,500mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ मिलेंगे AI फीचर्स, देखें कीमत
अमेरिका में यह ईयरबड्स $249.99 (करीब ₹23,100) में उपलब्ध हैं। ग्लोबली 20 मार्च को सुबह 9 बजे PT (रात 9:30 IST) से Apple की वेबसाइट, Nike.com और चुनिंदा Apple स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Nike Powerbeats Pro 2 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Nike स्पेशल एडिशन में स्टैंडर्ड Powerbeats Pro 2 की मुख्य खूबियां बरकरार हैं। इनमें सिक्योर-फिट ईरहुक्स, IPX4 रेटेड स्वेट और वाटर रेसिस्टेंस, और Active Noise Cancellation (ANC) के साथ Transparency मोड शामिल हैं। इसके अलावा, ये ईयरबड्स Adaptive ANC, Adaptive EQ और Spatial Audio with dynamic head tracking को भी सपोर्ट करते हैं।
ईयरबड्स डुअल-एलिमेंट डायनेमिक डायफ्राम ट्रांसड्यूसर्स और Apple H2 चिप के साथ आते हैं। प्रत्येक ईयरबड में तीन माइक्रोफोन, इन-ईयर डिटेक्शन और हार्ट-रेट मॉनिटरिंग के लिए ऑप्टिकल सेंसर, और मोशन सेंसर (एक्सेलेरोमीटर और जाइरोस्कोप) मौजूद हैं। हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर LED ऑप्टिकल सेंसर के जरिए ब्लड फ्लो को रियल-टाइम में मापता है और Nike Run Club जैसे फिटनेस ऐप्स के साथ सिंक होता है। ईयरबड्स Nike Run Club ऐप के साथ भी इन-बॉक्स इंटीग्रेटेड आते हैं और अलग-अलग साइज के ईयर टिप्स फिट को बेहतर बनाते हैं।
ये भी पढ़े-ः अब Instagram पर बदलिए अपनी आवाज! AI Voice Effects फीचर लॉन्च, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Nike Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स Bluetooth 5.3 को सपोर्ट करते हैं और Apple और Android डिवाइस दोनों के साथ कम्पैटिबल हैं। Apple डिवाइस पर यूजर्स को One-touch pairing, Automatic switching, Audio Sharing, Hands-free Siri और Find My support जैसे फीचर्स मिलते हैं, जबकि Android यूजर्स Beats ऐप के जरिए समान फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं। कंट्रोल्स ऑन-ईयर बटन और फिजिकल वॉल्यूम रॉकर के जरिए आसान हैं।
बैटरी बैकअप की बात करें तो ये ईयरबड्स एक चार्ज पर 10 घंटे तक प्लेबैक देने में सक्षम हैं और चार्जिंग केस के साथ कुल 45 घंटे तक प्लेबैक संभव है। केवल 5 मिनट चार्ज करने पर भी 90 मिनट तक का प्लेबैक मिलता है। इसके अलावा, चार्जिंग केस Qi-compatibile वायरलेस चार्जिंग और USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे चार्जिंग और भी सुविधाजनक हो जाती है।









