Logo
Oppo ने Magnetic Turbo 2 AIRVOOC 50W वायरलेस चार्जर लॉन्च किया है। इसमें बिल्ट-इन कूलिंग, डेस्कटॉप स्टैंड और फास्ट चार्जिंग फीचर्स हैं। यह Oppo Find N6 और iPhone दोनों के लिए सपोर्ट करता है। जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स।

Oppo ने मंगलवार को ग्लोबली मार्केट में अपना फ्लैगशिप फोल्डबेल स्मार्टफोन Find N6 को लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने 50W Magnetic Turbo 2 AIRVOOC वायरलेस चार्जर भी लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह एक 50W का वायरलेस चार्जर है, जिसमें बिल्ट-इन कूलिंग सिस्टम और डेस्कटॉप स्टैंड दिया गया है। चीन में इसकी कीमत 349 युआन (लगभग $50) रखी गई है। 

कंपनी के अनुसार, यह चार्जर Oppo Find N6 को लगभग 34 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। Oppo इसके लिए SUPERVOOC 80W या उससे अधिक पावर वाले एडॉप्टर और ऑफिशियल फास्ट-चार्जिंग केबल का उपयोग करने की सलाह देती है। आइए अब इसके फीचर्स और खासियत के बारें में जानें। 

Oppo 50W Magnetic Turbo 2 AIRVOOC: कूलिंग सिस्टम 
इस चार्जर की मुख्य विशेषता इसका कूलिंग सिस्टम है। इसमें चिप-लेवल एक्टिव टरबाइन एयर कूलिंग, बिल्ट-इन TEC कूलिंग चिप और सेंट्रिफ़्यूगल फैन शामिल हैं। Oppo का कहना है कि यह मल्टी-लेयर हीट डिसिपेशन सेटअप चार्जिंग के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने में मदद करता है।

Magnetic Turbo 2 में कई ऑपरेटिंग मोड्स भी हैं। यूजर्स डिवाइस को डबल-टैप करके हाई-पावर कूलिंग चार्जिंग, क्वाइट चार्जिंग मोड, और केवल कूलिंग मोड (जो चार्जिंग के बिना ही गर्मी को दूर करता है) के बीच स्विच कर सकते हैं। चार्जर में इंडिकेटर लाइट्स भी हैं जो दिखाती हैं कि कौन सा मोड सक्रिय है।

बिल्ट-इन स्टैंड
एक और उपयोगी फीचर है इसका 360-डिग्री रोटेटिंग डेस्कटॉप स्टैंड, जिससे चार्जर को डेस्क पर चार्जिंग डॉक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे फोन को सीधा रखकर वीडियो कॉल, नोटिफिकेशन या सामान्य इस्तेमाल के दौरान चार्ज करना आसान हो जाता है।

Apple डिवाइस कम्पैटिबिलिटी
हालांकि यह चार्जर Oppo के मैग्नेटिक ईकोसिस्टम के लिए डिज़ाइन किया गया है, यह iPhone सहित Apple डिवाइस के साथ भी काम करता है। यह वायरलेस चार्जिंग के साथ iOS में हाल के वर्जन्स में उपलब्ध Standby फीचर को भी सपोर्ट करता है।

डिजाइन और कनेक्टिविटी
चार्जर कॉम्पैक्ट है, इसका डायमीटर लगभग 63mm और ऊँचाई 22mm से थोड़ी अधिक है। यह USB-C पोर्ट के जरिए कनेक्ट होता है और Oppo के AIRVOOC चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है।

7