उमेश यादव - कोरबा। चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नव वर्ष 19 मार्च को शुरू होगा। त्योहार में अब 1 दिन ही शेष है। ऐसे में जिले भर के देवी मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मां सर्वमंगला मंदिर में इसे लेकर तैयारियां हो चुकी है। साफ सफाई, रंगरोगन, जोत कलश सजा लिए गए हैं। अलग-अलग कमरों में 9 दिनों तक मां आदिशक्ति के ज्योत जलाए जाएंगे। तैल्स ज्योति के लिए 901 रुपए और घी ज्योति 2100 सौ रुपये के रसीद काटे जा रहे है।
सर्वमंगला मंदिर के पुजारी मयंक पांडे ने बताया कि, तेल और घी के ज्योत जलने है तेल 6 हजार और घी 1500 तक ज्योत जल सकते है। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से भी लोग ऑनलाइन फोन कर जोत जलता रहे हैं। आज भी जो इस देश से छोड़कर बाहर निवास करते हैं उनका भी आस्था बना हुआ है ज्योत जलाने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की गई है।
कोरबा जिले के हसदेव नदी के तट पर स्थित मां सर्वमंगला मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होगा। @KorbaDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/AK7fXNimJs
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 18, 2026
भक्तों की सूरक्षा पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
मयंक मजराज ने बताया कि, नवरात्रि में भक्तों के लिए सुचारू रूप से सर्वमंगला मां के दर्शन हो सके उसके लिए सुविधा प्रदान किया जा सके उसको ध्यान में रखा जा रहा है। भंडारे, पेयजल समेत जसगीत का आयोजन किया जाएगा। वहीं नवरात्रि में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किए जाएंगे। उसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं अतिरिक्त और लगाए जाएंगे। किसी तरह कोई हादसा ना हो इसके लिए फायर सेफ्टी की भी व्यवस्था की गई है।
हजारों की संख्या दर्शन करने पहुंचते हैं श्रद्धालु
अगर बाहर से कोई दर्शन करने मंदिर आता है तो इसके लिए ट्रेन, बस और चार पहिया वाहन की भी सुविधा है जो बड़े ही आसानी से इस मंदिर में पहुंचकर दर्शन कर सकते है। शहर में मां सर्वमंगला मंदिर, मां भवानी मंदिर में जहां विविध अनुष्ठान रोजाना सुबह 4 बजे से होंगे, वहीं देवी भागवत व मानस गायन भी होगा। प्रकृति के बीच पहाड़ों पर चौतुरगढ़ पहाड़ी पर स्थित मां महिषासुर मर्दिनी का दरबार हैं जहां उमड़ेंगे श्रद्धालु।

19 मार्च को निकाली जाएगी शोभायात्रा
हिंदू नव वर्ष में शहर के दो हिंदू संगठनों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी चल रही है। 19 मार्च को शाम 4 बजे से यह शोभायात्रा शुरू होगी। पहली शोभायात्रा कोसाबाड़ी स्थित सिद्ध विराजित मां आदि शक्ति का दरबार मड़वारानी, चौतुरगढ़, कोसगाई व मातिन में है। इन देवी दरबारों तक पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए आसान नहीं होता है।
विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी होगी प्रदर्शित
मां मड़वारानी के दरबार में तो वाहन से पहुंचा जा सकता है, लेकिन मातिन दाई, चौतुरगढ़ की हनुमान मंदिर से शुरू होगी तो दूसरी शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर सीतामढ़ी से। दोनों ही शोभायात्रा में भगवान राम सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही आकर्षक लाइटों के महिषासुर मर्दिनी व कोसगाई दाई मंदिर तक पहुंचने सीधी पहाड़ी की चढ़ाई चढ़नी होती है। इसमें भी मातिन दाई व कोसगाई देवी दरबार तक पहुंचना काफी कठिन होता है। देवपहरी स्थित सिद्धिदात्री का दरबार भी भक्तों के लिए आस्था के साथ ही विशेष रहेगा









