Logo
पूर्वी चंपारण के रिपू कुमार को अखिल भारतीय पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के दिग्गज कारोबारी रिपू अब ग्राम स्वराज और पंचायती राज सशक्तिकरण के लिए काम करेंगे।

Ripu Kumar National Secretary AIPP: देश और दुनिया के जाने-माने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट कारोबारी रिपू कुमार को अखिल भारतीय पंचायत परिषद (AIPP) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। पूर्वी चंपारण (बिहार) के कल्यानपुर प्रखंड स्थित पिपरा खेम गांव के निवासी रिपू कुमार की इस नियुक्ति से पूरे जिले में खुशी की लहर है।

'पंचायत धाम' में हुई आधिकारिक घोषणा
दिल्ली के मयूर विहार स्थित परिषद के केंद्रीय कार्यालय 'पंचायत धाम' में रिपू कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। उनकी यह नियुक्ति पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय और भाजपा के संस्थापक सदस्य व राष्ट्रीय संरक्षक आर.के. सिन्हा के आदेश पर, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान द्वारा की गई।

किसान के बेटे ने तय किया फर्श से अर्श तक का सफर
एक साधारण किसान परिवार (स्वर्गीय रामा शंकर सिंह के पुत्र) में जन्मे रिपू कुमार ने अपनी मेहनत और सांगठनिक कौशल के दम पर बिजनेस जगत में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। व्यापार में व्यस्त रहने के बावजूद वे सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहते हैं। बताया जाता है कि वे अपनी कमाई का 10% हिस्सा सामाजिक कार्यों और कन्या विवाह जैसे आयोजनों में खर्च करते हैं।

पंचायती राज को सशक्त बनाना प्राथमिकता
अपनी नियुक्ति पर रिपू कुमार ने कहा, "परिषद के नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। लोक नायक जय प्रकाश नारायण और बलवंत भाई मेहता जी के ग्राम स्वराज और पंचायत सशक्तिकरण के सपनों को साकार करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।"

दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
नियुक्ति के अवसर पर डॉ. अशोक चौहान ने उन्हें कर्मठ कार्यकर्ता बताया, वहीं मीडिया सलाहकार बद्री नाथ ने कहा कि रिपू कुमार जैसे लोग अगर अपनी जड़ों (पंचायतों) की ओर वापस लौटेंगे, तो देश में 'संस्कारित स्मार्ट गांव' बनेंगे। इस दौरान महामंत्री ध्यान पाल जादौन, राजस्थान पंचायत परिषद के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा सहित देश के कोने-कोने से आए पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

7