Sarke Chunar banned: कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर चल रहा हंगामा अब संसद तक पहुंच गया है। इस गाने का मुद्दा लोकसभा तक जा पहुंचा, जिसपर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैषणव ने साफ कहा कि इस गाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
लोकसभा में उठा मुद्दा, मंत्री का सख्त बयान
यह मामला समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने उठाया था, जिसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब देते हुए कहा-
"इस गाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मैं विशेष तौर पर सदन में कहना चाहूंगा कि बोलने की आजादी में जो जिम्मेदार प्रतिबंध हैं उन्हीं के अनुसार चलना चाहिए। बोलने की स्वतंत्रता पूर्ण नहीं हो सकती; इसे समाज और संस्कृति के संदर्भ में होना चाहिए।”
#WATCH | Speaking in Lok Sabha, on the ban on Bollywood film song 'Sarke Chunariya', Union Minister for Information & Broadcasting, Ashwini Vaishnaw says," A ban has been imposed on the song. We must operate according to the reasonable restrictions under the Freedom of Speech.… pic.twitter.com/TMSBaiLVke
— ANI (@ANI) March 18, 2026
मंत्री ने यह भी जोर दिया कि आज के डिजिटल दौर में कंटेंट तेजी से फैलता है, ऐसे में जिम्मेदारी और सतर्कता बेहद जरूरी है।
समाज और बच्चों की सुरक्षा पर जोर
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि सरकार समाज, खासकर बच्चों, महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और इस दिशा में सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
गाने पर क्यों मचा विवाद?
KD: The Devil के इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए हैं। रिलीज के बाद से ही इसके बोल और कोरियोग्राफी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही थी। कई यूजर्स ने इसे अश्लील और डबल मीनिंग बताते हुए आपत्ति जताई।
गाने के शुरुआती बोलों में आपत्तिजनक और डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही गाने की कोरियोग्राफी पर भी सवाल उठाए गए। जिस वजह से यह विवाद और बढ़ गया।
यूट्यूब से हटाया गया हिंदी वर्जन
विवाद बढ़ने के बाद गाने का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया गया है। हालांकि यह गाना अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया था, लेकिन अब इस पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है।









