Logo
‘सरके चुनर’ गाने पर विवाद के बीच डायरेक्टर की पत्नी रक्षिता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पुराने गानों का उदाहरण देकर लोगों के डबल स्टैंडर्ड पर सवाल उठाए हैं।

Sarke Chunar Song: कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाने के बोल और पिक्चराइजेशन पर उठे सवालों के बीच अब डायरेक्टर प्रेम जोगी की पत्नी और एक्ट्रेस रक्षिता उनके बचाव में सामने आई हैं।

गाने पर क्यों मचा बवाल?

‘सरके चुनर’ गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, लेकिन इसके डबल मीनिंग लिरिक्स और बोल्ड डांस स्टेप्स को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने गाने को यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया।

यह भी पढ़े - रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में है बड़ा सरप्राइज! Aditya Dhar फैंस से बोले- 'प्लीज स्पॉइलर मत देना'

NHRC ने भी भेजा नोटिस

गाने पर बढ़ते विवाद के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी मेकर्स को नोटिस भेजा। वहीं गीतकार रकीब आलम ने भी इस गाने से खुद को अलग बताते हुए कहा कि उन्होंने इसे सिर्फ ट्रांसलेट किया था। गाना फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने लिखा है।

डायरेक्टर की सफाई

डायरेक्टर प्रेम जोगी ने कहा कि पूरा गाना एक कॉन्सेप्ट पर आधारित है, लेकिन लोग बिना समझे ही इसे गलत तरीके से देख रहे हैं। उनका कहना है कि अगर किसी की सोच साफ हो, तो वो गाने को गलत नहीं समझेगा।

पत्नी रक्षिता ने उठाए सवाल

Sarke Chunar Song Controversy
Sarke Chunar Song Controversy

रक्षिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों के ‘डबल स्टैंडर्ड’ पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब ‘चोली के पीछे’, ‘फीलिंग्स’ या ऐसे कई गाने आए, तब किसी ने विरोध नहीं किया, लेकिन ‘सरके चुनर’ पर इतना बवाल क्यों। रक्षिता ने अपनी बात रखते हुए यह भी कहा कि जब फिल्मों में बोल्ड और यौन कंटेंट दिखाया गया, तब उसे स्वीकार किया गया। ऐसे में एक गाने को ही निशाना बनाना समझ से परे है।

दर्शकों पर साधा निशाना

रक्षिता ने कहा कि आज के दर्शक फिल्मों में हिंसा और सेक्सुअल कंटेंट देखना पसंद करते हैं, फिर एक गाने को लेकर इतना गुस्सा क्यों? उन्होंने इसे ‘सिलेक्टिव रिएक्शन’ बताया। 

यह भी पढ़े - 'अश्लील, डबल मीनिंग लिरिक्स...' Nora Fatehi के गाने पर बरसा NHRC, मांगा CBFC से जवाब

7