Logo
Sarke Chunar Song: फिल्म 'केडी: द डेविल' के विवादित गाने 'सरके चुनर' पर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदी वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

Nora Fatehi on Sarke Chunar row: कन्नड़ पैन-इंडिया फिल्म केडी: द डेविल के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अश्लील और डबल मीनिंग करार दिया जाने वाला ये गाना सरकार ने बैन कर दिया है और यूट्यूब से गाना हटा दिया गया है। इस पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद आखिरकार अभिनेत्री नोरा फतेही ने (Nora Fatehi) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है

 गाने के बोलों को लेकर हो रही आलोचना और बैन की खबरों के बीच नोरा ने साफ कहा है कि उनका हिंदी वर्जन से कोई लेना-देना नहीं है। इस गाने में नोरा और संजय दत्त नजर आए हैं, जिसे लोगों ने अश्लील और डबल मीनिंग करार दिया।

'हिंदी वर्जन के बारे में नहीं थी जानकारी'- नोरा

नोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने सिर्फ गाने के ओरिजिनल कन्नड़ वर्जन के लिए काम किया था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि इसका हिंदी वर्जन भी रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह के आपत्तिजनक कंटेंट का समर्थन नहीं करतीं और इस विवाद से खुद को अलग रखा।

‘मेरी इमेज इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं ली गई’

नोरा ने दावा किया कि उन्होंने गाने के हिंदी वर्जन के लिए साइन नहीं किया था और इसमें उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने कहा- “मैं और मेरी टीम भविष्य में ऐसी स्थितियों में अधिक सतर्क रहेंगे। हालांकि, मैं यह दोहराना चाहती हूं कि मुझे इस हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, मैंने इस हिंदी गाने पर परफॉर्म नहीं किया और मेरी तस्वीर के साथ इसका इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं ली गई।”

फैंस से बोलीं- 'गाने को शेयर न करें'

अभिनेत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस गाने को शेयर करना बंद करें, क्योंकि इससे अनावश्यक रूप से इसे और प्लेटफॉर्म मिल रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे के बहाने उनके चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

क्या है पूरा विवाद?

KD: The Devil के इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए हैं। रिलीज के बाद से ही इसके बोल और कोरियोग्राफी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही थी। कई यूजर्स ने इसे अश्लील और डबल मीनिंग बताते हुए आपत्ति जताई।

गाने के शुरुआती बोलों में आपत्तिजनक और डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही गाने की कोरियोग्राफी पर भी सवाल उठाए गए। जिस वजह से यह विवाद और बढ़ गया।

बताया गया कि यह मूल रूप से कन्नड़ गाना था, जिसे बाद में हिंदी में अनुवादित किया गया। बढ़ते विरोध के बाद मेकर्स ने गाने का वीडियो भी हटा दिया।
 

7